नईदिल्ली, कांग्रेस ने आखिरकार पंजाब में घमासान के बीच अपना फैसला सुना दिया है। पार्टी के नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने से कलह खत्म होगी या बढ़ेगी, यह वक्त तय करेगा। पर इसके बाद दूसरे प्रदेशों में भी अंदरुनी कलह जोर पकड़ सकती है। पंजाब के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल और केरल सहित कई प्रदेशों में कांग्रेस अंदरुनी झगड़ों से जूझ रही है। पंजाब में पार्टी नेतृत्व ने विरोध के बीच सिद्धू को जिम्मेदारी देने से कई सवाल उठे हैं। कई नेता इस पार्टी का एकतरफा फैसला मान रहे हैं।
पार्टी के अंदर यह बात जोर पकड़ रही है कि कांग्रेस सही ढंग से पंजाब विवाद को हल करने में विफल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिकेश बहादुर कहते हैं कि पार्टी का रुख बहुत गैर जिम्मेदाराना रहा है। इसका असर दूसरे प्रदेशों में भी होगा और कलह बढ़ सकती है। सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ डेवलेपिंग सोसाइटीज के निदेशक डॉ. संजय कुमार कहते हैं कि इससे दूसरे प्रदेशों में कांग्रेस नेताओं के बीच अंतरकलह की संभावना बढ़ती है। खासकर राजस्थान में जहां वरिष्ठ नेता सचिन पायलट लगातार अपनी नाराजगी जता रहे हैं।
पार्टी नेता मानते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व को फैसले को ज्यादा टालना नहीं चाहिए। पंजाब में सिद्धू को जिम्मेदारी देनी थी, तो इसका ऐलान पहले ही कर दिया जाना चाहिए था। सिद्धू दो साल से यह मांग कर रहे हैं। इससे यह संकेत गया है कि नेतृत्व दबाव में आ गया है।
पंजाब में छह माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को संगठन पर पकड़ बनाने में मुश्किल होगा। इसके अलावा कैप्टन के साथ भी उनके रिश्ते फिल्हाल ठीक नहीं है। ऐसे में पार्टी को चुनाव में नुकसान हो सकता है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...