नई दिल्ली, नोएडा के कथित गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट ने श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान पुलिस ने केश डायरी पेश की। गौरतलब है कि नोएडा में 5 अगस्त को ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने त्यागी को 9 अगस्त को मेरठ से तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
नोएडा की पॉश सोसायटी में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी सुर्खियों में है। श्रीकांत त्यागी का 5 अगस्त को महिला से गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था। आखिरकार उसे मेरठ से पकड़ा गया था और उसे जेल भेज दिया गया।
इसी बीच श्रीकांत त्यागी पर सियासत जारी है। श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से मिलने शुक्रवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल दल पहुंचा। इस दौरान नोएडा सपा में ही फूट पड़ गई। सपा के पदाधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया। साथ ही पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा दिए लिहाजा, बैकफुट पर आए पार्टी नेतृत्व ने रणनीति में बदलाव किया। डेलिगेशन मेंबर्स को निर्देश दिया गया कि वह दोनों पीड़ित पक्षों से मुलाकात करे।
सपा के डेलिगेशन पर बीजेपी ने भी धावा बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश आज यहां डेलिगेशन भेज रहे हैं। इससेअच्छा होता कि अखिलेश त्यागी समाज के बजाए चाचा शिवपाल यादव को मनाते। उन्होंने कहा कि त्यागी समाज बीजेपी के साथ था और बीजेपी के साथ ही रहेगा।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...