नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए सख्ती का दौर फिर लौट आया है। दिल्ली सरकार ने सभी सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। इतना ही नहीं मास्क न पहनने पर पकड़े जाने पर 500 रुपये का जुर्माना भी देना होगा। दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि कार में एकसाथ चलने वाले लोगों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
सरकार ने डोर-टू-डोर अभियान के बाद राजधानी में वैक्सीनेशन की गति को और बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया है। दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ते उतार-चढ़ाव को देखते हुए सरकार ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मास्क लगाने के लिए भी कहा गया है।
हालांकि विशेषज्ञों और अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के कारण उन्हीं लोगों की जान जा रही है जो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं या कैंसर, टीबी या दूसरी गंभीर बीमारी है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि मौत के अधिकतर मामलों में मरीज संयोग से कोविड से पीड़ित था, क्योंकि उनका अन्य बीमारी का इलाज पहले से ही चल रहा था।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 2146 केस मिले हैं जबकि 8 लोगों की जान कोरोना से गई है। यह करीब 180 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 13 फरवरी को राजधानी में कोरोना से 12 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 2,495 केस मिले थे। पॉजिटिविटी रेट 15.41% था जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...