नई दिल्ली, दिल्ली का एक रेस्टोरेंट उस समय चर्चा में आया था जब उसने एक महिला को साड़ी पहनकर आने पर एंट्री देने से मना कर दिया था। इसके बाद इस रेस्टोरेंट को लेकर खूब बवाल हुआ जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने हेल्थ ट्रेड लाइसेंस न होने पर रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने बताया कि विवाद सामने आने पर Aquila रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही हेल्थ ट्रेड लाइसेंस न होने पर जुर्माना लगाया गया और क्लोजर नोटिस भी जारी किया गया. ये रेस्टोरेंट अंसल प्लाजा में है।
24 सितंबर को जारी नोटिस में कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर ने पाया कि रेस्टोरेंट बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के चल रहा था। साथ ही रेस्टोरेंट में अस्वच्छता पाई गई थी। इसके बाद रेस्टोरेंट मालिक से 48 घंटे के भीतर इसे बंद करने का आदेश दिया गया।
नोटिस में कहा गया यदि रेस्टोरेंट मालिक ऐसा नहीं करता तो निगम बिना किसी अगले नोटिस के उचित कार्रवाई करेगी। इसमें रेस्टोरेंट की सीलिंग भी शामिल है। वहीं, इसके जवाब में रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि यह रेस्तरां बंद कर दिया गया।
पिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें एक महिला दावा कर रही थी कि उसे साड़ी पहनने के चलते रेस्तरां में एंट्री नहीं दी गई। इतना ही नहीं महिला ने रेस्टोरेंट के स्टाफ पर भी बदसलूकी करने का आरोप लगाया था।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...