इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|21:14|IST
ताजा खबर

नए साल पर जश्न में डूबे लोग, जाने कहां खरीदे गए 33 हजार से ज्यादा कंडोम...

Updated: digiana.com | Jan 01, 2022, 05:31 PM IST

नए साल पर जश्न में डूबे लोग, जाने कहां खरीदे गए 33 हजार से ज्यादा कंडोम...

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बीच पूरी दुनिया नए साल का जश्न मना रही है। नए साल की पूर्व संध्या पर भारतीयों ने भी अपने तरीके से नए साल 2022 का स्वागत किया। हालांकि इस दौरान ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म को स्नैक्स, ड्रिंक और यहां तक ​​कि कंडोम के लिए बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिले। इसको लेकर Zomato के संस्थापक ने बड़े दिलचस्प आंकड़े साझा किए हैं।
एक ग्राहक ने एक बार में ऑर्डर किए 80 कंडोम
Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने एक ट्वीट में कहा कि पहले ग्रोफर्स के नाम से जानी जाने वाली ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी फर्म ब्लिंकिट (Blinkit) पर 31 दिसंबर की रात को 33,440 कंडोम के ऑर्डर दिए गए। गोयल ने खुलासा किया कि एक ग्राहक ने तो एक बार में 80 कंडोम ऑर्डर किए। बता दें कि Zomato ऑनलाइन डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit में एक बड़ी निवेशक है।
स्नैक्स की भी हुई जमकर खरीददारी
Zomato के संस्थापक ने कहा कि भारत में ग्राहकों ने नए साल की पूर्व संध्या पर ब्लिंकिट पर 1.3 लाख लीटर सोडा, 43,000 कैन एयरेटेड ड्रिंक, 7,000 पैकेट नाचोस, 4,884 जार डिप्स, 6,712 टब आइस क्रीम और 28,240 पैक इंस्टेंट पॉपकॉर्न का ऑर्डर दिया। किराना डिलीवरी प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट पर 11,943 आइस पैक का भी ऑर्डर दिया गया। गोयल ने कहा उम्मीद है कि कोई घायल नहीं हुआ होगा, और यह (बर्फ) केवल ड्रिंक के लिए होगी।
10,000 सेल्फ-टेस्ट किट भी डिलीवर किए
गोयल ने कहा कि केवल नए साल की पूर्व संध्या पर प्राप्त ऑर्डर की संख्या इतनी ज्यादा थी जिसे ब्लिंकिट आमतौर पर दो सप्ताह में भेज पाती। उन्होंने कहा कि ब्लिंकिट ने कोविड-19 के लिए 10,000 सेल्फ-टेस्ट किट भी डिलीवर किए। उन्होंने लिखा, "सभी लोग पार्टी सुरक्षित तरीके से करें। भारत और दुनिया भर में नए साल का जश्न कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट की छाया में हुआ। कई लोगों ने इस अवसर को घर के अंदर मनाने का फैसला किया।
Zomato और Swiggy की भी बल्ले-बल्ले
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato और Swiggy को भी नए साल की पूर्व संध्या पर रिकॉर्ड संख्या में ऑर्डर मिले। 31 दिसंबर की शाम 7.13 बजे तक Zomato को प्रति मिनट 7,100 ऑर्डर मिल रहे थे। स्विगी को प्रति मिनट 9,000 से अधिक ऑर्डर मिले। पिछले नए साल की पूर्व संध्या पर, जोमैटो को प्रति मिनट 4,000 ऑर्डर मिले थे, जबकि स्विगी को 5,000 ऑर्डर मिले थे।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.