नई दिल्ली, उत्तर भारत में ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। ताप्प्मान में आई गिरावट ने सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है। राजधानी दिल्ली में आज सुबह मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो मौसम के औसत से करीब 3 डिग्री सेल्सियस कम है।
मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पहाड़ों की तरफ से आ रही ठंडी हवा ने राजधानी का प्रदूषण काफी कम कर दिया है। दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 281 दर्ज किया गया, जो खराब' श्रेणी में आता है।
सरकार की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च ने कहा कि 15 दिसंबर से हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। दरअसल, तेज हवा की गति के कारण AQI में सुधार होने की संभावना है लेकिन यह 'खराब' स्थिति में बनी रहेगी।
राजस्थान में चुरू प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान है। जहां रात के समय न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, अलवर में 5.1 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, संगरिया में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...