इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|18:11|IST
ताजा खबर

अक्टूबर में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक साल और महामारी की टेंशन

Updated: digiana.com | Jun 18, 2021, 06:44 PM IST

अक्टूबर में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, एक साल और महामारी की टेंशन

नई दिल्ली, भारत में कोरोना की दूसरी लहर मंद पड़ने के साथ ही तीसरी लहर की आशंकाएं और इससे निपटने के लिए तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच कुछ मेडिकल एक्सपर्ट्स ने संभावना जताई है कि भारत में अक्टूबर तक महामारी की तीसरी लहर आ सकती है। एक न्यूज एजेंसी द्वारा कराए गए सर्वे में विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि भारत तीसरी लहर का मुकाबला दूसरी लहर से बेहतर तरीके से करेगा। उन्होंने कहा है कि कोरोना महामारी कम से कम एक साल और जन स्वास्थ्य के लिए चिंता की वजह बना रहेगा।
दुनियाभर के 40 हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट, डॉक्टर, साइंटिस्ट, वायरोलॉजिस्ट और महामारी विशेषज्ञों को इस सर्वे में शामिल किया गया था। 3-17 जून के बीच कराए गए इस सर्वे में जिन विशेषज्ञों ने माना कि तीसरी लहर आएगी, 85 फीसदी या 24 में से 21 ने कहा कि तीसरी लहर अक्टूबर तक आएगी। तीन अन्य ने इसके अगस्त में आने की भविष्यवाणी की तो 12 ने सितंबर में शुरुआत की बात कही है। अन्य ने कहा कि तीसरी लहर नवंबर से फरवरी के बीच आ सकती है।
हालांकि 34 में से 24 विशेषज्ञों ने माना कि तीसरी लहर से भारत दूसरी लहर के मुकाबले बेहतर तरीके से निपटेगा। भारत में दूसरी लहर का पीक अप्रैल-मई में रहा। इस दौरान देश में रिकॉर्ड केस दर्ज किए गए। 24 घंटे में चार लाख से भी अधिक केस दर्ज किए गए तो देश के कई हिस्सों में ऑक्सीजन, दवा और अस्पताल में बिस्तरों की कमी हो गई। हालांकि इसके बाद से कोरोना केसों में तेजी से कमी आई है और शुक्रवार को 62 हजार नए मरीज मिले हैं।
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा तीसरी लहर अधिक नियंत्रित होगी क्योंकि टीकाकरण में और तेजी आएगी, इससे केसों की संख्या कम होगी। इसके अलावा इस लहर से कुछ हद तक प्राकृतिक इम्युनिटी आएगी। हालांकि बच्चों पर तीसरी लहर के असर को लेकर विशेषज्ञ बंटे हुए नजर आए। 40 में से 26 ने बताया कि बच्चे अधिक जोखिम में होंगे, जबकि शेष 14 ने कहा कि ऐसा नहीं होगा। 30 प्रतिभागियों ने अनुमान जताया कि कोरोना महामारी भारत में कम से कम एक साल और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बनी रहेगी।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.