इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|17:04|IST
ताजा खबर

नीरी की जांच तकनीक पर एम्स का दावा, 100 रुपये में होगी कोरोना की जांच

Updated: digiana.com | May 31, 2021, 11:09 PM IST

नीरी की जांच तकनीक पर एम्स का दावा, 100 रुपये में होगी कोरोना की जांच

नई दिल्ली, नागपुर स्थित राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान (NEERI) द्वारा विकसित गार्गल के सैंपल से कोरोना जांच की तकनीक पर विवाद खड़ा हो गया है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरटीड) ने रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर इस तकनीक पर दावा ठोका है। पत्र में आरडीए ने कहा कि सैलाइन गार्गल से सैंपल लेकर कोरोना की जांच की तकनीक पर सबसे पहले एम्स ने शोध किया। जिसे पिछले साल जुलाई में ही इंडियन जर्नल आफ मेडिकल रिसर्च में प्रकाशित किया था। लेकिन उस पर आइसीएमआर ने संज्ञान नहीं लिया। अब इसका पूरा श्रेय नीरी को दिया जा रहा है। नीरी ने एम्स आरडीए के दावे को बेबुनियाद बताया है।

एम्स में यह शोध एनेस्थीसिया व मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट व वरिष्ठ डाक्टरों ने मिलकर किया था। आरडीए ने अपने पत्र में कहा है कि 50 मरीजों के सैलाइन से गार्गल कराकर सैंपल लिए गए थे। गार्गल से सैंपल लेना आसान है। इसलिए शोध का मकसद यह पता लगाना था कि गार्गल से सैंपल लेना आरटीपीसीआर जांच के लिए कारगर है या नहीं। जांच में यह नाक-मुंह से स्वैब लेने के बराबर ही असरदार पाया गया। पिछले साल जून में इस शोध को आइसीएमआर के समक्ष प्रस्तुत करने पर एक दूसरा शोध करने के लिए कहा गया। उसे भी अक्टूबर 2020 में पूरा कर सौंपा जा चुका है। नीरी का प्रयास बधाई का पात्र है, उसका शोध अभी जर्नल में प्रकाशित होना बाकी है। लेकिन एम्स के शोध को नजरअंदाज करना डाक्टरों का मनोबल तोड़ने वाला है। यदि आइसीएमआर ने पहले इस शोध पर ध्यान दिया होता तो एक साल में करोड़ों रुपये बचाए जा सकते थे।

नीरी की खोज से जांच हुई आसान: डॉ. कृष्ण खैरनार

नीरी के पर्यावरणीय वायरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्ण खैरनार ने कहा कि एम्स का शोध सिर्फ सैलाइन गार्गल से सैंपल लेकर जांच करने तक सीमित था। जांच के लिए बाजार में उपलब्ध आरटीपीसीआर जांच किट का इस्तेमाल किया था। एम्स अपनी शोध को आगे नहीं बढ़ा पाया। विदेशों में भी स्लाइन गार्गल से सैंपल लेने की तकनीक पर शोध हुए हैं, जबकि नीरी ने एक ऐसा सॉल्यूशन (द्रव्य) तैयार किया है, जिसके इस्तेमाल से वायरस के आरएनए को अगल करने के लिए मौजूदा समय में इस्तेमाल की जाने वाली आरटीपीसीआर किट की जरूरत नहीं उन्होंने बताया कि गार्गल को रसायन में मिलकर ट्यूब में आधे घंटे तक कमरे के तापमान पर रख दिया जाता है। इसके बाद उसे 90 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल से आरएनए मिल जाता है। यह बिल्कुल नई तकनीक है। इसे आइसीएमआर ने स्वीकृत दी है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी तारीफ की है। इससे जांच का शुल्क 100 रुपये से भी सस्ता हो जाएगा।  

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.