नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नरेला में मंगलवार सुबह एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोगों के झुलसने की खबर है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर आनन-फानन में 11 फायर ब्रिगेड भेजी गई हैं। फैक्ट्री की पहली और दूसरी मंजिल पर आग लगी है।
फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। खबर मिलने तक 3 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मौके पर रेस्क्य्यु ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है।
हादसे के वीडियो भी सामने आए हैं। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि फैक्ट्री में से धुएं का गुबार उठ रहा है। वहीं पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आसपास एकत्र लोगो को घटनास्थल से दूर जाने के लिए कहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। सभी को अस्पताल भेजा गया है।
हालांकि नरेला में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। मई के महीने में नरेला में ही एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर हाइड्रा क्रेन भेजनी पड़ी थी और कई घंटों की कड़ी मशक्कतक के बाद आग पर काबू पाया गया था।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...