इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 16 May, 2024|10:59|IST
ताजा खबर

जानें उत्‍तर भारत के पहाड़ पर गिर रही बर्फ का आपके यहां क्या होगा असर!

Updated: digiana.com | Jan 08, 2022, 11:27 AM IST

जानें उत्‍तर भारत के पहाड़ पर गिर रही बर्फ का आपके यहां क्या होगा असर!

नई दिल्‍ली: उत्‍तर भारत के राज्‍यों में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से भी मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी है। राजधानी दिल्‍ली में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के बाद दिल्‍ली एनसीआर का तापमान नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो घंटे तक यहां पर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया है। कई जगहों की तस्‍वीरें भी सामने आई हैं जिसमें पानी में फंसे वाहनों को देखा जा सकता है।
वहीं जम्‍मू-कश्मीर में हुई ताजा बर्फबारी से आम जनजीवन पर व्‍यापक असर पड़ा है। इसकी वजह से आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम खराब होने के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे से विमानों का उड़ना फिलहाल मुमकिन नहीं हो पा रहा है। इसको देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया है। एक रिपोर्ट मुताबिक एयरपोर्ट पर महज 500 मीटर तक ही दृष्‍यता है। इसकी वजह से विमानों की आवाजाही संभव नहीं है। एयरपोर्ट निदेशक कुलदीप सिंह का भी कहना है कि कम दृश्यता के चलते फिलहाल हवाई सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है बर्फबारी का असर रेल से सफर करने वालों पर भी पड़ा है। बारामुला-बनिहाल सेक्शन के बीच चलने वाली ट्रेनों को आज के दिन रद कर दिया है। जम्‍मू में माता वैष्‍णो देवी पर भी बर्फबारी हो रही है।
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां के लाहौल स्पीति प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और लाहौल-स्पीति पुलिस की टीम ने मिलकर 7 जनवरी को भारी बर्फबारी के कारण क्षेत्र में फंसे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बचा लिया है। हिमाचल में कई जगहोंं पर बर्फबारी होने से शिमला में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। हालांकि यहां पर आने वाले सैलानी इसका जमकर लुत्‍फ उठा रहे हैं। जाखू मंदिर समेत शिमला रिज व माल रोड पर ताजा हिमपात हुआ है। पर्यटकों के लिए जहां ये एक अच्‍छे पल हैं वहीं स्‍थानीय लोगों की दिक्‍कत बढ़ गई है। नारकंड और कुफरी में बर्फबारी से सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है और जरूरी सामान की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई बसें रूटों पर फंस गई हैं। मौसम विभाग ने आठ से 10 जनवरी तक ऊपरी क्षेत्रों में भारी हिमपात की संभावना जताई है। इसके चलते प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड में केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। कुछ इलाकों में दो दिन धूप से राहत मिलने के बाद बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यहां के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि मैदानों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली कड़कने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.