नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर हर रोज कोई ना कोई विवाद पैदा हो रहा है. कथित मसाज वीडियो के बाद सत्येंद्र जैन का अब एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्हें जेल की कोठरी के बाहर एक शख्स उन्हें खाना परोस रहा है। इस मामले पर अब पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
किरण बेदी ने कहा कि इसे जेल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि जब आपको ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो दूसरों से अलग हैं, तो वह जेल नहीं वह एक तरह से हाउस अरेस्ट है। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने जेल प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जब उनके मंत्री ही जेल में हैं तो जेल प्रबंधक क्या कार्रवाई करेंगे?
दरअसल, जेल में बंद दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और वीडियो आज वायरल हो गया है। ताजा वीडियो में सत्येंद्र जैन होटल का खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह मसाज लेते दिखाई दे रहे थे। इसी को लेकर अब भाजपा लगातार अरविंद केजरीवाल की सरकार पर हमलावर है।
उधर जेल के ही सूत्रों ने दावा किया है कि जेल में बंद सत्येंद्र जैन का वजन आठ किलो बढ़ गया। हालांकि उनके वकील ने दावा किया था कि उनका वजन 28 किलो घट गया है। दावा किया जा रहा है कि सत्येंद्र जैन को जेल में लजीज खाना परोसा जा रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सत्येंद्र जैन अपने सेल में बड़े आराम से खाना खा रहे हैं।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...