नई दिल्ली, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरूवार सुबह इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी दिल्ली में आज या फिर कल मॉनसून की दस्तक होने की भी संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में 30 जून या फिर एक जुलाई को मॉनसून का आगमन हो सकता है। आज हुई बारिश को लेकर मौसम विभाग ने मॉनसून की एंट्री पर आज अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। इसके चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कई दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार जताए हैं। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। आज मध्यम गति से बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ देर में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और एनसीआर के आसपास 30-40 किमी / घंटा की गति के साथ हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी।
इसके अलावा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़, कैथल, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखोदा, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, बावल, नूंह, सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, मोदीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, पिलखुआ, हापुड़, संभल, बिलारी, मिलक, चंदौसी, बरेली, बदायूं, हाथरस, मथुरा, आगरा (यूपी.), अलवर, विराटनगर, डीग, लक्ष्मणगढ़, राजगढ़ (राजस्थान) में भी बारिश की संभावना है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...