इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 May, 2024|12:26|IST
ताजा खबर

दिल्ली में प्रदूषण के बाद कोहरे ने दी दस्तक, पांच नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Updated: digiana.com | Oct 31, 2022, 03:24 PM IST

 दिल्ली में प्रदूषण के बाद कोहरे ने दी दस्तक, पांच नवंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

नई दिल्ली: मानसून की विदाई के बाद देशभर के मौसम में ठंडक घुलने लगी है। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का असर धीर-धीरे मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में तापमान में गिरावट होने लगी और सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है। ठंड की दस्तक के साथ ही दिल्ली की हवा में जहर घुलने लगा है। राजधानी में दिन के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों का AQI बहुत खराब कैटेगरी में है।
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोहरे की शुरुआत हो गई है और अगले दो दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है लेकिन प्रदूषण ने दिल्लीवालों की सांसों पर पहरा लगाया हुआ है।  माना जा रहा है कि आज 31 अक्टूबर को दिल्ली और एनसीआर का एक्यूआई बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में रह सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 5 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा. इस दौरान मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि, सर्दी में बढ़ोतरी होगी। साथ ही दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
दिल्ली से सटे नोएडा की बात की जाए तो यहां 31 अक्टूबर को नोएडा में 22 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है और अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस देखा जा रहा है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। फरीदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का प्रकोप भी अभी घटता नहीं दिख रहा है। हवा की गुणवत्ता लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार की सुबह दिल्ली के आर के पुरम  में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बहुत खराब' श्रेणी में 318 दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ वायु गुणवत्ता सूचकांक नोएडा में भी 'बहुत खराब' श्रेणी में 303 और गुरुग्राम में एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में 371 रिकॉर्ड किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक,1 नवंबर से जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात होगा। उसके दो या तीन दिन बाद बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां तेज हो जाएंगी तथा अधिक स्थानों पर फैल जाएगी।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.