नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। अगले 72 घंटे में दिल्ली की मुसीबत बढ़ सकती है, क्योकि हथिनीकुंड बैराज से 1.59 लाख क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते पहले ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
हथिनीकुंड बैराज में 75 हजार क्यूसेक का आंकड़ा क्रॉस करते ही बैराज के सभी गेट खोल दिए जाते हैं और छोटी नहरें बंद करके सारा पानी दिल्ली की तरफ डायवर्ट कर दिया जाता है। पहाड़ों पर लगातार बारिश से हथिनी कुंड बैराज में जैसे ही पानी बढ़ा तो सभी नहरें बंद करके 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ छोड़ दिया गया।
अगले 72 घंटे में ये पानी दिल्ली में दस्तक देगा। ये पानी दिल्ली और हरियाणा के निचले इलाकों की मुसीबत बढ़ा सकता है। दिल्ली में यमुना जब 204.83 मीटर पर बहती है तो चेतावनी जारी कर दी जाती है। ऐसे में जिस तरह से हथिनी कुंड बैराज से एक लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, उससे दिल्ली में यमुना के खतरे के निशान पर आ जाने की आशंका है।
यही नहीं, पहाड़ों पर जिस तरह से भारी बारिश का अनुमान है उससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले दिनों में भी हथिनी कुंड बैराज से और पानी दिल्ली की तरफ छोड़ा जाएगा लेकिन फिलहाल राजधानी की चिंता वो 1.59 लाख क्यूसेक पानी है, जो अगले 72 घंटे में दिल्ली में दस्तक देने वाला है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...