इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 May, 2024|08:47|IST
ताजा खबर

खतरनाक श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की मिल रही शिकायत

Updated: digiana.com | Oct 29, 2022, 12:11 PM IST

 खतरनाक श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की मिल रही शिकायत

नई दिल्ली: दिवाली के बाद राजधानी दिल्ली की हवा हर दिन खतरनाक होती जा रही है। इस बार दिवाली के अगले दिन राजधानी की हवा में सुधार देखने को मिला था लेकिन पिछले दो दिन से अब ये बद से बद्तर होती जा रही है। हालत यह हो गई है कि सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलने वाले कई लोगों को खांसी, खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ की शिकायतें मिलने लगी हैं। आशंका है कि अगले छह दिनों तक जहरीली हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद नहीं।
शुक्रवार को दिल्ली का प्रदूषण स्तर 357 दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे अधिक मापा गया है। शुक्रवार को दिल्ली के साथ गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद सहित एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण स्तर बेहद खराब रहा। दिल्ली में भी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कल शाम कई जगहों पर एक्यूआई 400 का आंकड़ा पार कर गया तो आज सवेरे दिल्ली का एक्यूआई 309 दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, 29 अक्टूबर को राजधानी के कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। दिल्ली में सबसे ज्यादा एक्यूआई, (456) आनंद विहार में दर्ज किया गया। नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 402 दर्ज किया गया। वहीं, गाजियाबाद के वसुंधरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 420 पहुंच गया है। फरीदाबाद के New Industrial Town में AQI 446 दर्ज किया गया।
इसके अलावा अन्य कई इलाकों का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इसमें अलीपुर, द्वारका सेक्टर-8, करणी सिंह शूटिंग रेंज, नजफगढ़, मेजर ध्यान चंद स्टेडियम,आईटीओ,सिरी फोर्ट, आरके पुरम, आया नगर, लोधी रोड, नॉर्थ कैंपस, मथुरा रोड, पूसा, जेएलएन स्टेडियम,  ओखला, अरबिंदो रोड, दिलशाद गार्डन और बुराड़ी शामिल हैं।
दिवाली के बाद दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिला था लेकिन एक्सपर्ट्स ने साफ कर दिया था कि उस साफ हवा के पीछे मौसमी कारण थे। असल में मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दिवाली के वक्त बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से नॉर्थ ईस्ट कई राज्यों में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। वहीं, भारतीय सीमा से सटे बांग्लादेश के तट पर चक्रवात सितरंग के असर ने दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.