इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 08 May, 2024|22:56|IST
ताजा खबर

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़

Updated: digiana.com | Oct 17, 2022, 02:30 PM IST

 दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़

नई दिल्ली, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के घर पर हमला हुआ है. घटना आज यानि सोमवार सुबह की है. हालांकि, हमले के दौरान स्वाति मालीवाल और उनकी मां घर पर नहीं थीं। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की है। इसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ट्वीट कर दी है। राहत की बात ये है कि इस हमले में स्वाती मालीवाल और उनके परिवार के लोग सुरक्षित हैं।
स्वाती मालीवाल ने बताया कि उनके घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मालीवाल के मुताबिक, हमलावर ने उनकी और उनकी मांग की गाड़ी को भी बुरी तरह से तोड़ दिया गया। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनों घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत कर रही हैं।
स्वाति मालीवाल के घर पर हमला ऐसे वक्त पर हुआ, जब एक दिन पहले ही दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। रविवार को एलजी वीके सक्सेना के नाम लिखी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। दिल्ली इस समय अपराधियों की राजधानी बन गई है।
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘पिछले कुछ महीनों में दिल्ली में कानून व्यवस्था का बहुत बुरा हाल हो गया है। यहां तक कि दिल्ली महिला आयोग कि अध्यक्षा भी सुरक्षित नहीं है. खुले आम कत्ल हो रहे हैं। उम्मीद करता हूं कि LG साहिब थोड़ा समय क़ानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी देंगे।’
स्वाति मालीवाल ने इससे पहले पुलिस में शिकायत की थी कि उनको रेप की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया था कि मुझे MeToo पीड़ितों का समर्थन करने के लिए रेप की धमकियां मिल रही हैं। स्वाति का आरोप था कि जब से उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद खान के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से ही उन्हें विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए धमकियां मिल रही हैं।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.