इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|00:23|IST
ताजा खबर

दिल्ली रहेगा 7 जून तक लॉकडाउन, अनलॉक नियमों के तहत कुछ को मिलेगी छूट

Updated: digiana.com | May 31, 2021, 10:48 AM IST

दिल्ली रहेगा 7 जून तक लॉकडाउन, अनलॉक नियमों के तहत कुछ को मिलेगी छूट

नई दिल्ली, कोरोना वायरस संक्रमण में कमी आने के बाद सोमवार से देश की राजधानी दिल्ली अनलॉक हो गई है। पहले चरण में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार के एलान के बाद सोमवार से औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर काम काज शुरू हो गय है। सोमवार सुबह कामगार फैक्ट्री और निर्माण कार्य पर पहुंचे। आदेश के मुताबिक, फैक्ट्री और अथवा निर्माण से जुड़े कर्मचारी व अन्य स्टाफ को ई-पास रखना अनिवार्य होगा, ताकि वे घर से कार्यस्थल पहुंच सकें। इसके साथ ही आगामी 7 जून तक लॉकडाउन को भी बढ़ा दिया है, इसके अनुसार फैक्ट्री और अथवा निर्माण से जुड़े कर्मचारी ही छूट का लाभ ले सकेंगे या फिर पूर्व में तय मानदंड के अनुसार लोगों को छूट मिलेगी।
कड़ाई से कराया जाएगी नियमों का पालन
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राजधानी दिल्ली में अनलॉक करने के निर्णय के तहत औद्योगिक क्षेत्रों व निर्माण स्थलों पर सोमवार से काम काज शुरू होगा। यह आदेश 31 मई से सात जून सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे अनलाक के दौरान डीडीएमए ने प्रधान सचिव (राजस्व), डीएम व डीसीपी को सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने कहा है।
ई-पास के जरिये सुगम होगी आवाजाही
लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य स्थलों पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेना होगा अनिवार्य होगा। कर्मचारियों व मजदूरों के लिए उनके कर्मचारियों और ठेकेदारों के साथ मालिकों को ई-पास के लिए आवदेन करना होगा।
मेट्रो का परिचालन 7 जून तक नहीं होगा
डीडीएमए ने अनलॉक के प्रथम चरण में सिर्फ औद्योगिक इकाईयों को खोलने व निर्माण कार्य को शुरू करने की अनुमति दी है। शेष निर्णय अगले सप्ताह लिया जाना संभव है। अभी मेट्रो परिचालन नहीं शुरू किया गया है। बता दें कि दिल्ली में पिछले एक महीने से दिल्ली मेट्रो का परिचालन ठप है, जिससे स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा ऐसे लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है, जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े हुए हैं।
डीएम व दिल्ली पुलिस कराएगी अनलॉक के नियमों का पालन
डीडीएमए के आदेशानुसार फैक्ट्री और अथवा निर्माण कार्यस्थल पर साथ सभी कर्मचारियों व मजदूरों को नहीं बुलाया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग समय होगा, जिससे शारीरिक दूरी के नियम का पालन हो सके। एसिम्पटोमैटिक कर्मचारियों को ही काम करने के लिए बुलाया जा सकता है। इसके साथ ही यूनिट व कंस्ट्रक्शन साइट्स पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट व पुलिस की टीमें देखेंगी कि सभी नियमों का ठीक से पालन हो।
7 जून तक बढ़ा, लॉकडाउन पर इन्हें मिली छूट
कोरियर सेवा
इलेक्ट्रीशियन
प्लम्बर वाटर प्यूरीफायर से संबंधित कर्मचारी
बच्चों की पढ़ाई से संबंधित किताबों की दुकानें
बिजली के पंखों से संबंधित दुकानें
बीमार लोगों को अस्पताल जा सकेंगे
ऑटो व टैक्सी जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं चलती रहेगी। उसमें बैठने वालों को ई-पास या आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा
माल की ढुलाई करने वाले वाहनों को नहीं रोका जाएगा। शहर के अंदर और शहर से दूसरे राज्यों के लिए आवागमन, सामान की ढुलाई पर रोक नहीं होगी। इसके लिए अनुमति या ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी
मीडियाकर्मियों को कार्ड दिखाने पर आने-जाने की छूट रहेगी, इनमें इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट के साथ वेबमीडियाकर्मी भी शामिल हैं
बिना जरूरत के घर से बाहर निकलने पर रोक है
सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे
रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी
सभी बाजार बंद रहेंगे
साप्ताहिक बाजार भी बंद रहेंगे

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.