नई दिल्ली, पहाड़ों से आ रही सेड हवाओं से मैदानी इलाके कांप उठे है। राजधानी दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर से थितुर रहा है। लगातार गिर रहे तापमान से ठंड बढ़ती जा रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक़ दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में सर्द हवाएं चलने यानी शीतलहर का प्रकोप दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है जिससे तापमान में गिरावट आ रही है।
मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार की रात तक शीतलहर चलेगी यानी तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस या उससे ज़्यादा कम रहेगा। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार 21 दिसंबर के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। पश्चिम से चलने वाली हवाओं की रफ्तार आने वाले दिनों में कम होगी जिसकी वजह से ठंड का असर भी कम होगा और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।
शीतलहर के कम होने के ठीक बाद यानी 22 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसका असर दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में भी रहेगा। राजधानी को सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाओं से राहत तो मिलेगी लेकिन धुंध और बादल का डबल अटैक परेशान कर सकता है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...