नई दिल्ली, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी काले कपड़े पहनकर शामिल हुए। इस दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पार्टी मुख्यालय से बाहर आ गईं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे, लेकिन वह उसे फांदकर आगे बढ़ गईं।
प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गईं। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रियंका को AICC मुख्यालय के बाहर से ही हिरासत में लिया। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई महिला पुलिसकर्मी प्रियंका को उठाकर पुलिस वैन में लेकर जा रही हैं। इस दौरान प्रियंका खुद को छुड़ाने की कोशिश करती भी नजर आ रही हैं।
वहीं राहुल गांधी को भी हिरासर में लिया गया है। राहुल गांधी की अगुवाई में ही कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक दिया और हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की प्रधानमंत्री आवास का 'घेराव करने' की योजना थी। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता इसी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में जमा हुए थे।
दिल्ली पुलिस हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लेकर पहुंची है। यहां मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रंजीत रंजन सहित अन्य कांग्रेसी सांसदों को लाया गया है।
हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उसको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि हम समझौता कर लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...