नई दिल्ली, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आशंका जताई है कि आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिरप्तार किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है।
केजरीवाल ने शुक्रवार को एक ट्विट में कहा कि जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है।अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।
दरअसल दिल्ली की शराब नीति पर हुई कार्रवाई के बाद से ही दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने सामने हैं। इसी हफ्ते सीबीआई ने कथित शराबी नीति घोटाले में विजय नायर को गिरफ्तार किया था। इस गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी।
राज्यसभा सदस्य चड्ढा को इस साल की शुरुआत में पंजाब के विधानसभा चुनावों में आप की जीत में अहम भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें हाल में गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया। गुजरात में इस साल चुनाव होने हैं।
पेशे से सीए राघव अन्ना आंदोलन के समय से ही केजरीवाल के साथ जुड़े हुे हैं। राघव को आप संयोजक का बेहद करीबी और भरोसेमंद बताया जाता है। केजरीवाल ने राघव की गिरफ्तारी की आशंका ऐसे समय पर जताई है जब पार्टी के कई नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के घेरे में हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीन महीने से अधिक समय से जेल में बंद हैं।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...