नई दिल्ली, देश में कोरोना का प्रकोप कम होते ही डेंगू पैर पसार रहा है। देश में डेंगू के अबतक 1,16,991 केस मिल चुके हैं। अकेले दिल्ली में डेंगू के 1500 केस सामने आए है। पिछले चार साल में इस साल दिल्ली में डेंगू के सबसे ज्यादा केस मिले है। अकेले अक्टूबर में राजधानी में 1200 केस मिले है। इससे पहले 2017 में दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 2022 केस मिले थे।
जनवरी से अक्टूबर की बात करें तो 2020 में 612, 2019 में 1069 और 2018 में 1595 केस सामने आए थे। इस साल 23 अक्टूबर तक 1,006 केस सामने आए। इसके बाद एक हफ्ते में 530 केस सामने आए जबकि 5 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में सितंबर में 217 डेंगू केस सामने आए थे। वहीं, 2019 में पूरे साल में सिर्फ 1072 केस सामने आए थे जबकि एक की मौत हुई थी।
दिल्ली में डेंगू के साथ-साथ चिकनगुनिया-मलेरिया के केस भी बढ़ रहे हैं। अब तक दिल्ली में मलेरिया के 160 केस जबकि चिकनगुनिया के 81 केस सामने आए हैं। दिल्ली के अस्पतालों में बड़ी संख्या में बुखार और जुखाम के मरीज आ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर डेंगू और मलेरिया के हैं।
मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में भी तेज बुखार होता है और ऐसे में मरीजों को कोरोना का भ्रम भी होता है। हालांकि डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच तीनों नगर निकायों ने फॉगिंग और छिड़काव अभियान तेज कर दिया है।
डेंगू के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार भी एक्टिव मोड में आ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंगू से सबसे ज्यादा संक्रमित 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्सपर्ट की टीमें भेजी हैं ताकि बीमारी के नियंत्रण और प्रबंधन में राज्यों की मदद की जा सके। इतना ही नहीं स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंत्रालय को निर्देश दिए हैं कि डेंगू के ज्यादा केसों वाले राज्यों को हर संभव मदद दी जाए।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...