इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|16:12|IST
ताजा खबर

एम्‍स के विशेषज्ञ की लोगों को चेतावनी, कहा- खत्‍म नहीं हुई है महामारी

Updated: digiana.com | Jun 14, 2021, 11:35 AM IST

एम्‍स के विशेषज्ञ की लोगों को चेतावनी, कहा- खत्‍म नहीं हुई है महामारी

नई दिल्‍ली, देशभर में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आ रही है वैसे-वैसे ही राज्‍यों ने अनलॉक की प्रक्रिया की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। देशभर के कई राज्‍यों ने ज्‍यादातर प्रतिबंधों को हटा लिया है। राजधानी दिल्‍ली में सोमवार से हर चीज को दोबारा खोल दिया गया है। ऐसे में विशेषज्ञों ने लोगों को और सरकारों को चेतावनी भी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना महामारी अभी खत्‍म नहीं हुई है। इसलिए लोगों को भी ये सुनिश्चित करना होगा कि वो अपने यहां पर महामारी का हॉटस्‍पॉट न बनने दें।
न हो कोई ढिलाई
दिल्‍ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉक्‍टर नवनीत विज का कहना है कि जरूरत इस बात है कि लोग इस महामारी के प्रति अपने व्‍यवहार को न बदलें और किसी भी तरह की ढिलाई न लाएं। उन्‍होंने ये भी सलाह दी है कि अनलॉक की प्रक्रिया को कुछ धीमा करना चाहिए और साथ ही जो हॉटस्‍पॉट मौजूद हैं उनपर पूरी निगाह रखी जानी चाहिए। हमें हर हाल में कोविड-19 की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों के दायरे में ही रहकर काम करना होगा। साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करना होगा कि न तो हम या हमारा परिवार इस वायरस की चपेट में आएं और न ही दूसरों को ही आने दें। उनके मुताबिक वर्तमान समय में देश में कोरोना संक्रमण के दस लाख एक्टिव मामले हैं। डॉक्‍टर विज एम्‍स टास्‍क फोर्स के भी प्रमुख हैं।
हॉटस्‍पॉट इलाकों में न हो छूट
डॉक्‍टर विज ने स्‍थानीय स्‍तर पर अनलॉक करने की सलाह दी है। इसके अलावा वो जगह जहां पर अब भी हॉटस्‍पॉट बरकरार है वहां पर लॉकडाउन में किसी तरह की छूट देना सही नहीं होगा। देश में तीसरी लहर की आशंका के जवाब में उन्‍होंने कहा कि इसको लेकर किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन हॉटस्‍पॉट वाली जगहों पर ज्‍यादा ध्‍यान देने की जरूरत है।
वैक्‍सीन ही है बचाव
उन्‍होंने सीएमसी की उस रिपोर्ट पर भी जवाब दिया है जिसमें कहा गया है कि जो लोग पूरी तरह से वैक्‍सीनेट हो चुके हैं वो अस्‍पताल जाने की स्थिति से 77 फीसद तक सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि हर व्‍यक्ति को वैक्‍सीन लेनी चाहिए। यह लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा सकती है। उनके मुताबिक कोरोना काल में कई सारी रिसर्च और स्‍टडी सामने आई हैं। इन सभी का निष्‍कर्ष अलग-अलग है, लेकिन जरूरी ये है कि सभी लोग वैक्‍सीन लगवाएं। उनका ये भी कहना है कि वैक्‍सीनेशन की प्रक्रिया अब गांवों में भी शुरू होने वाली है, जहां पर स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं काफी कमजोर हैं।
प्राइम एंड बूस्‍ट
टास्‍क फोर्स प्रमुख ने कहा कि हम सभी को प्राइम और बूस्‍ट को समझने की जरूरत है। लोग इसको मिक्सिंग कहते हैं लेकिन वो इसको प्राइम और बूस्‍ट कहते हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी देशों को एक साथ आने की जरूरत है क्‍योंकि यही लोगों की इम्‍यूनिटी को बढ़ा सकती है। भारत धीरे-धीरे कोरोना महामारी की दूसरी लहर से उबर रहा है। रोजाना आने वाले नए मामलों में भी काफी हद तक गिरावट आ चुकी है।
कोरोना के ताजा आंकड़े
भारत के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश में 80834 मामले सामने आए हैं जबकि 132602 मरीजों को डिस्‍चार्ज किया गया है। वहीं देशभर में 3303 मौतें हुई हैं। भारत में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो ये 29439989 हैं जबकि 28043446 मरीज डिस्‍चार्ज हो चुके हैं। अब तक देश में 253195048 वैक्‍सीन की खुराक दी जा चुकी हैं। देश में एक्टिव मामलों की बात करें तो इनकी संख्‍या 1026159 है।

सम्बंधित खबरें...
 दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत, न्यू ईयर पर लौटेगी शीतलहर
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 12:31 PM IST ]

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...

फिर लगा महंगाई का झटका, मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:20 PM IST ]

नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...

कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्री निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 04:12 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...

लाल किले से बोले राहुल गांधी, मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 06:31 PM IST ]

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...

दिल्ली के लाल बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की 11 गाड़ियां मौके...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:13 PM IST ]

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.