नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में MCD चुनाव का बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 134 उम्मीदवारों के नाम है। इसमें आप ने 70 महिलाओं को टिकट दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी की मैराथन बैठक में उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान पार्टी ने 90 फीसदी पुराने कार्यकर्ताओं को टिकट देने का निर्णय लिया।
पार्टी ने पूर्व विधायक विजेंदर गर्ग को भी नारायणा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उधर, कांग्रेस से AAP में आए वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल को आदर्श नगर वार्ड से तो कांग्रेस से आईं पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को तिमारपुर के मलकागंज से उम्मीदवार बनाया गया है। साथ ही, मोतीनगर के कांग्रेस के पूर्व पार्षद राकेश जोशी को AAP ने करमपुरा से टिकट दिया गया है।
इनमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 12, अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित 15 और सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित 50 सीटें भी शामिल हैं। पहली लिस्ट में 57 सामान्य सीटों पर भी पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो गया है। संभावना है कि बाकी 116 सीटों पर रविवार तक नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली और पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों के अलावा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, सरदार हरभजन सिंह, सुशील गुप्ता समेत आप के विधायकों व पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इससे पहले आप के टिकट पर एमसीडी का चुनाव लड़ने के लिए 20 हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था। पार्टी ने सभी आवेदकों का सर्वे कराया और स्थानीय लोगों से फीडबैक लेने के बाद उनको टिकट दिया है।आप ने पार्टी के टिकट पर दिल्ली नगर निगम का चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की भारी संख्या को देखते हुए प्रत्याशियों के चयन में कई पहलुओं को ध्यान रखा है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...