नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उपराज्यपाल की ओर से भेजे गए नोटिस का मामला अब गरमा गया है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP सांसद संजय सिंह ने LG के लीगल नोटिस की कॉपी फाड़ दी। साथ LG विनय सक्सेना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बड़े आरोप लगाए। संजय सिंह ने कहा कि खादी ग्रामोद्य का प्रमुख रहते हुए मजदूरों, कर्मचारियों को वेतन भुगतान में धांधली की गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि आज बहुत ही बड़े और गंभीर मामले का खुलासा करने जा रहा हूं। यह मामला दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ है। ये भ्रष्टाचार उन्होंने खादी उद्योग के अध्यक्ष रहते हुए किया। खादी में लाखों की संख्या में कारीगर काम करते हैं जिन की संख्या 4 लाख 55 हज़ार है। इस मामले में संजय सिंह ने सीबीआई जांच की मांग की है।
संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में एलजी के नोटिस को फाड़कर फेंक दिया। संजय सिंह ने कहा कि किसी चोर, भ्रष्ट आदमी के नोटिस भेजने से मैं डरने वाला नहीं हूं। मैं ऐसी नोटिस को फाड़कर फेंक रहा हूं। ऐसी नोटिस को 10 बार फाड़कर मैं फेंकता हूं। तुम अगर सोचते हो कि तुम लूट करोगे, भष्ट्रचार करोगे और तुम्हारे भ्रष्टाचारों को इन नोटिसों के नीचे दबा लोगे ये संभव नहीं है। भारत का संविधान मुझे सच बोलने का अधिकार देता है। मैं देश के सर्वोच्च सदन का सदस्य हूं।
इन आरोपों के बाद उपराज्यपाल के वकील ने आप के 5 बड़े नेताओं को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि उपराज्यपाल के खिलाफ झूठी और भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं.असत्य और अपमानजनक बयानों को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए। आप नेताओं से 48 घंटे में जवाब मांगा गया है।
संजय सिंह ने एलजी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि इसकी सीबीआई और ईडी से जांच होनी चाहिए। इस एलजी को गिरफ्तार करके जेल में डालना चाहिए। ऐसे महाभ्रष्ट एलजी को तत्काल हटाकर गिरफ्तार किया जाए। इसका भ्रष्टाचार करतो तो नोटिस भेजता है। संजय सिंह ने कहा कि 4,55,000 में से 1,93,598 कर्चमारियों का ही खाता खोला गया था। बाकी 2.5 लाख से अधिक 'घोस्ट एंप्लॉयी' थे, जिन्हें हर महीने कैश पेमेंट जाती रही। उन्होंने कहा कि यह पैसा वीके सक्सेना के पास जाता रहा।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया...
नई दिल्ली: आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। साल जाते-जाते मदर डेयरी ने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने दूध...
नई दिल्ली: दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट पर है। इसी बीच दिल्ली में कोरोना...
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को राजधानी दिल्ली में एंट्री कर...
नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके के डीडीए लाल बाजार में शनिवार सुबह एक दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...