इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 April, 2024|05:50|IST
ताजा खबर

कश्मीर फाइल्स ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

Updated: digiana.com | Mar 24, 2022, 01:37 PM IST

 कश्मीर फाइल्स ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

मुंबई, अनुपम खेर की स्टार फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सुनामी जारी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म राज कर रही है। ताबड़तोड़ कमाई कर फिल्म ने 13वें दिन 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 200.13 करोड़ हो गया है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जमा हो रही है और यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आए दिन नए और धमाकेदार रिकॉर्ड कायम कर रही है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि द कश्मीर फाइल्स ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। इसने फिल्म सूर्यवंशी के लाइफटाइम बिजनेस को पार कर लिया है। ये पैनडेमिक एरा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार को 19.15 करोड़ , शनिवार को 24.80 करोड़, रविवार को 26.20 करोड, सोमवार को 12.40 करोड़, मंगलवार को 10.25 करोड़,  बुधवार को 10.03 करोड़ कमाए।
वर्ल्ड वाईड कलेक्शन की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स ने अब तक करीब 227 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। करीब 14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक अपनी लागत से करीब 17 गुना कमाई कर ली है। द कश्मीर फाइल्स का बढ़ता कलेक्शन देखकर इसकी स्क्रीन संख्या में भी इजाफा किया गया है। शुरुआत में यह मूवी सिर्फ 550 स्क्रीन्स के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन अब इसकी स्क्रीन्स 4000 हो गई है।
द कश्मीर फाइल्स ने दूसरे हफ्ते भी जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरा रखा है वो काबिल-ए- तारीफ है। कम बजट में बनी द कश्मीर फाइल्स की इस कमाई ने हर किसी को हैरान ही किया है।  कम फिल्में ऐसी होती हैं जो वीकडेज में भी ट्रेंड करें, डबल डिजिट में कमाई करें और द कश्मीर फाइल्स उस लिस्ट में शामिल हो गई है। फिल्म ने कई बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ा है।
द कश्मीर फाइल्स का नाम बॉलीवुड के इतिहास में दर्ज हो गया है। खास बात ये भी है कि 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म महज 14 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी। ये फिल्म स्पाइडर मैन, सूर्यवंशी और 83 को पहले ही वीक में पीछे छोड़ चुकी है। इसके अलावा फिल्म की सक्सेस को देखने के बाद फिल्म मेकर्स ने इसे अन्य चार रीजनल भाषाओं तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब करने का फैसला किया है।


















सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

 'भोला' में अजय देवगन का खौफनाक रूप, देखकर कांपने लगेंगे आप
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 01:48 PM IST ]

मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का पहला पोस्टर आउट, टाइटल का नाम बूझो...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:23 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...

 शाहरुख़-दीपिका का 'बेशर्म रंग' आउट, लगाया हॉटनेस का तड़का
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:06 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...

माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, रिलीज़ हुआ अजय देवगन...
[ Posted On digiana.com | Nov 22, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.