इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|11:54|IST
ताजा खबर

माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, रिलीज़ हुआ अजय देवगन की फिल्म 'भोला’ का टीज़र

Updated: digiana.com | Nov 22, 2022, 01:22 PM IST

माथे पर भस्म, हाथ में श्रीमद्भगवद्गीता, रिलीज़ हुआ अजय देवगन की फिल्म 'भोला’ का टीज़र

मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार देखने को मिल गई। फिल्म ‘भोला’ का शानदार टीजर आज जारी कर दिया गया है। अजय ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टीजर को शेयर किया है।
'भोला' के टीजर में अजय के किरदार के बारे में बहुत कुछ नहीं पता चलता। टीजर एक बच्ची से शुरू होता है जो अनाथाश्रम में है। आश्रम की वार्डन उसे बता रही है कि कल उससे मिलने कोई आने वाला है। इसके बाद कहानी में नैरेशन से अजय के किरदार का माहौल बनना शुरू होता है कि 'वो है कौन?' फ्रेम में जेल में बैठा एक आदमी गीता पढ़ता दिखता है और फिर नैरेशन बताता है कि उसके जेल से बाहर निकलने का टाइम आ चुका है। पीछे से आपको सुनाई पड़ता है, 'कौन है, कहां से आया है, किसी को पता नहीं और जिसे पता था वो बचा नहीं।'
इसके बाद अजय देवगनको त्रिशूल के साथ बाइक और कार पर एक्शन करते हुए दिखाया गया है। फैंस को फिल्म की झलक दमदार लग रही है। कोई कह रहा है कि अजय कभी निराश नहीं करते हैं। किसी ने लिखा कि हम जानते हैं कि ये रीमेक है, लेकिन अजय किसी भी रोल में जान फूंक देते हैं।
बता दें कि अजय ने कल सोमवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म की पहली झलक शेयर शेयर करते हुए टीजर के बारे में जानकारी दी थी। अब उन्होंने टीजर जारी करते हुए लिखा, ‘कौन है वो… जिसको पता है, वो खुद लापता है’ #BholaaTeaserOutNow #BholaaIn3D.  अजय के जारी करते ही अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
'भोला' तमिल में बनी हिट फिल्म 'कैथी' का रीमेक हैं. जो किरदार अब अजय निभा रहे हैं, उसे ऑरिजिनल फिल्म में कार्थी ने निभाया था।  डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म 'कैथी' सिनेमा फैन्स के बीच एक कल्ट का दर्जा रखती है। इसी फिल्म से 'लोकी यूनिवर्स' की शुरुआत हुई थी, जिसकी दूसरी फिल्म 'विक्रम' ने इस साल खूब तहलका मचाया।

सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

 'भोला' में अजय देवगन का खौफनाक रूप, देखकर कांपने लगेंगे आप
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 01:48 PM IST ]

मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...

रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का पहला पोस्टर आउट, टाइटल का नाम बूझो...
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 04:23 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...

 शाहरुख़-दीपिका का 'बेशर्म रंग' आउट, लगाया हॉटनेस का तड़का
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:06 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 को पहले ही दिन झटका, ऑनलाइन साइट्स...
[ Posted On digiana.com | Nov 18, 2022, 05:31 PM IST ]

मुंबई: डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 7 साल बाद विजय सालगांवकर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.