मुंबई, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को रिलीज़ हुए तीन दिन हो चुके है। फिल्म ने जोरदार प्रदर्शन किया है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने तीसरे दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। सिंगल डिजिट में ओपनिंग के बाद तीसरे दिन फिल्म ने अपना बजट भी निकाल लिया। यदि फिल्म लगातार ऐसे ही लगातार कमाई करती रही तो इसे 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म का कलेक्शन साझा किया है। वे लिखते हैं- '#TheKashmirFiles ने बेहतरीन ग्रोथ दिखाई है...तीसरे दिन फिल्म को 325.35 प्रतिशत की ग्रोथ मिली है....नया रिकॉर्ड...मेट्रो, मास बेल्ट, मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन्स इन सभी में फिल्म का ओपनिंग वीकेंड गजब का रहा....शुक्रवार 3.55 करोड़, शनिवार 8.50 करोड़, रविवार 15.10 करोड़...कुल मिलाकर 27.15 करोड़...'. देख रहे हैं ना ये आंकड़ा...वाकई गजब कर दिया फिल्म ने।
विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हालांकि तब तक यह फिल्म केलव 700 स्क्रीन्स पर ही रिलीज की गई थी लेकिन दर्शकों की डिमांड के चलते इसकी स्क्रीन बढ़ाकर 2000 कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्डतोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है।
अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पुनीत इस्सर, दर्शन कुमार जैसे कलाकारों से सजी फिल्म द कश्मीर फाइल्स को काफी अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं। कहीं सिनेमाघरों में टिकट के लिए लंबी कतारें हैं तो कहीं हाउसफुल शो चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है। एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर फिल्म और अनुपम खेर दोनों को सराहा है।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
मुंबई: फिल्म 'दृश्यम-2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन फिल्म 'भोला' से भौकाल मचाने आ रहे हैं। अजय देवगन ने एक मोशन पोस्टर...
मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा...
मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार...
मुंबई: 'कहते हैं कि जब वो भस्म लगाता है तो ना जाने कितनों को भस्म कर देता है...।' अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'भोला' की झलक आखिरकार...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...