देहरादून, पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें सीएम बन गए हैं। वे लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के सीएम बनने वाले पहले नेता हैं।
पुष्कर सिंह धामी के बाद सतपाल महाराज ने मंत्री पद की शपथ ली। सतपाल के अलावा धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सुबोध उनियाल, सौरव बहुगुणा, प्रेमचंद अग्रवाल और चंदन राम दास को भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
गौरतलब है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार मिली है। हार के बावजूद बीजेपी ने उनपर भरोसा जताया है। पुष्कर सिंह धामी को अब 6 महीने के भीतर जीत हासिल करके विधानसभा का सदस्य बनना होगा।
पुष्कर सिंह धामी ने 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए उद्योगों में नौकरियों के आरक्षण के लिए अभियान चलाया।
पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका जन्म पिथौरागढ़ के टुंडी गांव में हुआ था। धामी का परिवार अपने पैतृक गांव हरखोला से वहां शिफ्ट हो गया था। पुष्कर सिंह धामी जब क्लास 5 में थे तब वे खटीमा चले गए, जो बाद में धामी की 'कर्मभूमि' बन गई। उन्होंने वहां से दो बार विधानसभा चुनाव जीता।उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और उनके पास कानून की डिग्री भी है।
देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक...
देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोदी...
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा में बारातियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों...
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के आधुनिकीकरण की राह में जल्द ही नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मदरसों में ड्रेस कोड...
देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...