इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|11:07|IST
ताजा खबर

 हरीश रावत का बड़ा बयान, पाकिस्तान अभी कमजोर, Pok वापास लेने का सही समय

Updated: digiana.com | Dec 05, 2022, 03:59 PM IST

 हरीश रावत का बड़ा बयान, पाकिस्तान अभी कमजोर, Pok वापास लेने का सही समय

देहरादून: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मोदी सरकार के सामने पीओके को वापस लेने मांग की है। उन्होंने पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख असीम मुनीर के बयान पर रविवार को करारा जवाब देते हुए कहा कि यह पीओके को वापस लेने का समय है। रावत ने पाकिस्तान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि फिलहाल पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है और यही वक्त है, जब हम पाकिस्तान से पीओके ले सकते हैं।
रावत ने कहा कि पीओके, जिसपर अवैध पाकिस्तान का कब्ज़ा है, उसको छुड़ाना, हमारा दायित्व है। कांग्रेस की सरकार के दौरान संसद में प्रस्ताव पास किया गया है। हम समझते हैं कि मोदी जी की सरकार के एजेंडे में भी यह काम होना चाहिए। यह केवल बातों से नहीं होना चाहिए। इस समय पाकिस्तान कमजोर हालत में है, यह समय है, जब पाकिस्तान से हम पीओके ले सकते हैं।
मालूम हो कि कुछ समय पहले उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने एक बयान दिया था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने जैसे आदेशों को लागू करने के लिए तैयार है। इसी बयान का हवाला देते हुए पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख असीम मुनीर ने कहा कि अगर उनके देश पर हमला होता है तो ऐसे में पाक सेना अपनी ‘मातृभूमि’ की रक्षा करेगी और दुश्मन से भी लड़ेगी।
वहीं इससे पहले 28 अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके को वापस लेने के नई दिल्ली के संकल्प को दोहराया था। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच कांग्रेस की इस मांग को मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही आगामी शीतकालीन सत्र में कांग्रेस इस मुद्दे को संसद में जोर शोर से उठा भी सकती है।










सम्बंधित खबरें...
उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, 3.1 रही तीव्रता
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 11:18 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक...

अल्मोड़ा में भीषण हादसा, खाई में गिरी बारातियों की कार, चार...
[ Posted On digiana.com | Dec 03, 2022, 04:17 PM IST ]

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ है। अल्मोड़ा में बारातियों की एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें चार लोगों...

 मदरसों को आधुनिक स्कूलों की तर्ज पर चलाने की तैयारी, लागू...
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 12:12 PM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के आधुनिकीकरण की राह में जल्द ही नए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत मदरसों में ड्रेस कोड...

उत्तराखंड में बिना कमीशन दिए कुछ नहीं होता, अपनी ही सरकार पर...
[ Posted On digiana.com | Nov 14, 2022, 11:46 AM IST ]

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी से लोकसभा सांसद तीर​थ सिंह रावत का एक कथित वीडियो सामने आया है। इसमें...

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 3.4 तीव्रता के लगे झटके
[ Posted On digiana.com | Nov 12, 2022, 05:41 PM IST ]

ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ऋषिकेश में शाम 4.25 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.