नई दिल्ली, रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच कई देशों की कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया है। अब देश की सबसे बड़ी स्टील कंपनी टाटा ने रूस में अपना कारोबार बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा ‘टाटा स्टील का रूस में न तो कोई परिचालन नहीं है न ही वहां उसके कर्मचारी हैं। हमने रूस के साथ कारोबार बंद करने का फैसला सोच-विचार कर किया है।
ख़बरों के मुताबिक टाटा स्टील अपनी फैक्ट्री चलाने और स्टील बनाने के लिए रूस से कोयला आयात करती है। भारत के अलावा कंपनी के स्टील कारखाने ब्रिटेन और नीदरलैंड में है। कंपनी का कहना है कि इन कारखानों में आपूर्ति सही रखने के लिए वैकल्पिक बाजारों से कच्चे माल का प्रबंध किया जा रहा है।
टाटा स्टील का निदेशक मंडल तीन मई को कंपनी के शेयरों को बांटने के प्रस्ताव पर विचार करेगा। कंपनी ने हाल ही में इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी ने कहा है कि उसके निदेशक मंडल की तीन मई को होने वाली बैठक में 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए वित्तीय नतीजों पर विचार किया जाएगा। बैठक में 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर को निदेशक मंडल द्वारा तय तरीके से विभाजित करने पर विचार किया जाएगा।
इससे पहले देश की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस ने पिछले हफ्ते ही रूस से बाहर आने की जानकारी दी थी। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद कई देशों ने मॉस्को पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। इसके बाद दुनियाभर की कई कंपनियों ने वहां अपनी कारोबारी गतिविधियां बंद की हैं। भारत की भी कई कंपनियों ने इस तरह के फैसले लिए हैं।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...