इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|16:53|IST
ताजा खबर

चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी

Updated: digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST

चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की एफएमसीजी यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड लोटस चॉकलेट की 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। एफएमसीजी फर्म रिलायंस कंज्युमर प्रोडक्ट लिमिटेड ने इसकी आधे से अधिकी की हिस्सेदारी के लिए 74 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने लोटस चॉकलेट के प्रवर्तकों के साथ एक समझौता किया है। लोटस चॉकलेट चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है। शेयर खरीद समझौते के तहत आरसीपीएल ने लोटस चॉकलेट की चुकता शेयर पूंजी का 77 प्रतिशत हिस्सा खरीदा है। यह खरीद कंपनी के प्रवर्तकों प्रकाश पेराजे पई और अनंत पेराजे पई से शेयर बाजार में की जाएगी। इसके बाद रिलायंस एक खुली पेशकश लाएगी।
रिलांयस रिटेल की इस सब्सिडरी ने लोटस चॉकलेट कंपनी के वर्तमान प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप के प्रकाश पी पाई, अनंत पी पाई और अन्य सदस्य से 74 करोड़ रुपये में यह कंपनी खरीदी है। रिलायंस रिटेल ने अपने फाइलिंग में कहा कि RCPL LOTUS के 65,48,935 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करेगा, जो LOTUS के मौजूदा प्रमोटर और प्रमोटर समूह से LOTUS की चुकता इक्विटी शेयर पूंजी के 51% का प्रतिनिधित्व करता है।
रिलायंस की यह कंपनी 113 रुपये प्रति शेयर पर हिस्सेदारी खरीदी है।.
कंपनी ने लोटस के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए 26 प्रतिशत की खुली पेशकश की भी घोषणा की है। फाइलिंग में कहा गया है, "आरसीपीएल लोटस के 33,38,673 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए लोटस के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए एक सार्वजनिक घोषणा करेगा, जो लोटस की इक्विटी शेयर पूंजी का 26 फीसदी होगा।"
हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की इकाई रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने अमेरिकी कंपनी एक्सिन टेक्नोलॉजीज इंक में 23.3 प्रतिशत हिस्सेदारी ढाई करोड़ डॉलर या 207 करोड़ रुपये में खरीदी थी। एक्सिन प्रमुख ऑटानमी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से है, जो ड्रोन और रोबोट को बिना जीपीएस या अन्य किसी प्रौद्योगिकी के मुश्किल रास्ते से निकलने में मदद करती है। आरआईएल ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्रीज की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स लि.(आरएसबीवीएल) ने एक्सिन टेक्नोलॉजीज में 2.5 करोड़ डॉलर में 23.3 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

सम्बंधित खबरें...
अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

अब रिटेल के किंग बनेंगे मुकेश अंबानी, विदेशी कंपनी से खरीदा...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 12:47 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी देश की रिटेल इंडस्ट्री का किंग बनने के लिए धड़ाधड़ शॉपिंग में व्यस्त...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.