चेन्नई, चेन्नई स्थित एक और आईटी फर्म ने दरियादिली दिखाते हुए अपने कर्मचारियों को सरप्राइज गिफ्ट दिया है। कंपनी ने एम्प्लाई की वफादारी, सपोर्ट और पूरी लगन से काम करने के एवज में शानदार कारें गिफ्ट की हैं। आइडियाज2आईटी की मुख्य कार्यपालक अधिकारी गायत्री विवेकानंदन ने 100 कर्मचारियों को उपहार में मारुति सुजुकी कार प्रदान की। इस मौके पर कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन भी मौजूद थे।
कंपनी ने अपने 100 कर्मचारियों को मारुति की विभिन्न कारें तोहफे में दी है। इन कारों में मारुति इग्निस, मारुति स्विफ्ट, मारुति बलेनो, मारुति ब्रेजा, मारुति एर्टिगा और मारुति एक्सएल6 शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य कर्मचरियों को भी तोहफे मिले हैं। इन्हें कंपनी की ओर से सोने के सिक्के और आईफोन गिफ्ट मिले हैं।
कर्मचारियों को कारें व अन्य तोहफे देने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें Ideas2IT की सीईओ गायत्री विवेकानंदन खुद भी मौजूद रहे। इस मौके पर विवेकानंदन ने कहा अपने कर्मचारियों के द्वारा लगातार ग्रोथ हासिल करने के बाद Ideas2IT ने वेल्थ शेयरिंग का अनोखा तरीका अपनाया है। कर्मचारियों को ये कारें गिफ्ट करना इस दिशा में पहला कदम है। Ideas2IT की योजना आने वाले समय में इस तरह के और इनिशिएटिव शुरू करने की है।
इस कंपनी का गठन 2009 में छह इंजीनियरों ने किया था। इस समय कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं। गिफ्ट में कार पाने के बाद उत्साहित एक कर्मचारी ने कहा, 'संस्थान से गिफ्ट पाना हमेशा शानदार होता है। कंपनी हर मौकों पर सोने के सिक्के और आईफोन जैसे गिफ्ट के साथ कर्मचारियों से खुशी साझा करती है। कार हम लोगों के लिए बड़ी चीज है।
कुछ दिनों पहले चेन्नई की ही एक अन्य आईटी कंपनी Kissflow Inc ने भी ऐसा ही हैरान करने वाला काम किया है। कंपनी ने बढ़िया परफॉर्म करने वाले 5 कर्मचारियों को पिछले सप्ताह BMW कारें तोहफे में दी। पिछले सप्ताह शुक्रवार को एक समारोह आयोजित कर पांच सीनियर कर्मचारियों को बीएमडब्ल्यू कारें दी गईं, जिनकी कीमत 1-1 करोड़ रुपये है।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...