इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 11 May, 2024|20:33|IST
ताजा खबर

इंडोनेशिया में गहरा रहा पाम ऑयल का संकट, 22 हजार रूपये प्रति लीटर पहुंची कीमत

Updated: digiana.com | Apr 08, 2022, 03:40 PM IST

 इंडोनेशिया में गहरा रहा पाम ऑयल का संकट,  22 हजार रूपये प्रति लीटर पहुंची कीमत

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण सनफ्लॉवर ऑयल, सोयाबीन ऑयल और अन्य खाने के तेल की कीमतों में पहले से ही बढ़ोतरी चल रही थी। इसी बीच इंडोनेशिया में पाम ऑयल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। इंडोनेशिया कच्चे पाम-ऑयल का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक है। बावजूद इसके यहां पाम-ऑयल की कीमतें की सोने की तरह हो गई हैं। यहां पाम ऑयल की घरेलू कीमत 22,000 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। भारतीय करेंसी के हिसाब से यह 116 रुपये प्रति लीटर बैठती है।
इंडोनेशिया की सरकार ने बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए कदम उठाए हैं और अब निर्यात रोकने की भी तैयारी चल रही है। इंडोनेशिया में पाम-ऑयल की इन आसमान छूती कीमतों का असर पूरी दुनिया पर दिख रहा है। इससे आने वाले दिनों में भारत में पाम ऑयल की कीमतों में तेजी आ सकती है। भारत दुनिया में वेजिटेबल ऑयल्स का सबसे बड़ा आयातक है। भारत के आयात में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी पाम ऑयल की है।
भारत हर साल करीब 14 से 15 मिलियन टन खाद्य तेलों का आयात करता है। इसमें पाम ऑयल की हिस्सेदारी 8 से 9 मिलियन टन है। भारत सबसे ज्यादा पाम ऑयल इंडोनेशिया से ही मंगाता है। 2020-21 में भारत ने इंडोनेशिया से 40.95 लाख टन क्रूड पाम ऑयल का आयात किया था। हालांकि 2021-22 के पहले दस महीने में इंडोनेशिया की तुलना में मलेशिया से ज्यादा पाम ऑयल मंगाया है।
अमेरिकी कृषि विभाग के अनुमानों के मुताबिक 2021-22 में इंडोनेशिया में पाम ऑयल का उत्पादन 45.5 मिलियन टन रहने का अनुमान है। यह वैश्विक उत्पादन का करीब 60 फीसदी है। इंडोनेशिया दुनिया में पाम ऑयल का सबसे बड़ा निर्यातक है। देश से हर साल करीब 29 मिलियन टन पाम ऑयल का निर्यात होता है। लेकिन इसकी घरेलू कीमत लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले एक साल के दौरान देश में इसकी कीमत 14,000 रुपये से 22,000 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।
सनफ्लावर ऑयल में दुनिया के करीब 80 फीसदी ट्रेड पर यूक्रेन और रूस का कब्जा है। उसी तरह दुनिया का 90 फीसदी पाम ऑयल इंडोनेशिया और मलेशिया से आता है। यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण ब्लैक सी के पोर्ट्स बंद हो गए हैं। पाम और सोयाबीन के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा निर्यात सनफ्लावर ऑयल का होता है। रूस पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंध ने सनफ्लावर ऑयल के ट्रेड में बची खुची कसर पूरी कर दी।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.