नई दिल्ली, Zomato ने पिछले महीने Instant फूड डिलीवरी सर्विस लाने का ऐलान किया है। वहीं, अब जौमेटो की तरह Ola ने भी अपने यूजर्स को यह फास्ट सर्विस देना शुरू कर दिया है। अब Swiggy भी इसकी तैयारी कर रही है।
ओला ने बेंगलुरु के कुछ हिस्सों में 10 मिनट के अंदर फूड डिलीवरी शुरू की है। यह सर्विस ग्रोसरी डिलीवरी सेक्शन Ola Dash में आपको उपलब्ध होगी। हालांकि अभी इस सर्विस के मेन्यू में लिमिटेड खाने की चीज ही उपलब्ध हैं।
Ola ने अपनी 10 मिनट फूड डिलीवरी सर्विस में खिचड़ी, पिज्जा और काठी रोल जैसे आइटम को शामिल किया है। कंपनी का दावा है कि उसका खाना एक दम ताजा बना होगा। ओला ने कुछ साल पहले फूड डिलीवरी कंपनी Foodpanda का अधिग्रहण भी किया था।
इसके अलावा Ola अपनी Ola Foods नाम की कंपनी के अंडर खिचड़ी एक्सपेरिमेंट, पराठा एक्सपेरिमेंट, बिरयानी एक्सपेरिमेंट और नाश्ता एक्सप्रेस नाम से किचन भी चलाती है। हालांकि फूड डिलीवरी कंपनियां लगातार 10 मिनट में खाना डिलीवर करने की सर्विस पर ध्यान लगा रही हैं लेकिन इसे लेेकर उन्हें कई तरह की आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है।
सबसे पहले Instant फूड डिलीवरी सर्विस का ऐलान मार्च महीने में Zomato ने किया था। Zomato ने पिछले महीने ही इसे शुरू करने का ऐलान किया था, लेकिन यह सर्विस असल में कब-तक शुरू होगी इसकी जानकारी साफ नहीं है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि Zomato Instant फूड डिलीवरी सर्विस को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जल्द शुरू किया जा सकता है।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...