इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 08 May, 2024|06:58|IST
ताजा खबर

मुकेश अंबानी के समधी ने खरीदा DHFL, 34250 करोड़ में हुई डील

Updated: digiana.com | Sep 29, 2021, 05:55 PM IST

 मुकेश अंबानी के समधी ने खरीदा DHFL, 34250 करोड़ में हुई डील

नई दिल्ली, मुकेश अंबानी के समधी और पीरामल ग्रुप के प्रमुख अजय पीरामल ने संकटग्रस्त कंपनी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। यह डील 34250 करोड़ रूपये में पूरी हुई है। इसमें कैश और नॉन कंवर्टिबल डिबेंचर दोनों शामिल है। पीरामल ने इसे आईबीसी के रास्ते होनेवाला वित्तीय क्षेत्र का पहला सफल समाधान बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के लिए पीरामल ग्रुप ने 14700 करोड़ रूपये का कैश पेमेंट किया है। इसके अलावा 19550 करोड़ रूपये का डिबेंचर 10 सालों के लिए 6.75 फीसदी की दर पर जारी किया गया है। कंपनी ने बताया कि DHFL के करीब 70 हजार  देनदार हैं जिनमें से करीब 46 फीसदी को इस समाधान योजना से उनका बकाया मिल जाएगा।
बैंकिंग सेक्टर के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। बैंकों का बैड लोन इससे घटेगा और लिक्विडिटी में सुधार होगा। फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में IBC यानी इन्सॉल्वेंसी एंड बैंक्रप्सी कोड के तहत यह पहला सफल रिजॉल्यूशन है। वैल्यु के लिहाज से भी यह अब तक का सबसे बड़ा रिजॉल्यूशन है। DHFL के लेंडर्स और क्रेडिटर्स को कुल 38 हजार करोड़ रूपये मिलेंगे।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में बताया कि इस डील के बाद पीरामल कैपिटल एवं हाउिसंग फाइनेंस  और DHFL का विलय कर दिया जाएगा। इसमें 100 फीसदी हिस्सेदारी पीरामल एंटरप्राइजेज की होगी। विलय के बाद यह देश की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनी बन जाएगी। नई कंपनी किफायती मकानों को लोन देने पर जोर देगी और इसके पास करीब 10 लाख ग्राहक होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर SBI का बकाया 7267 करोड़ है। उसी तरह बैंक ऑफ इंडिया का बकाया 4125 करोड़ , यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बकाया 3605 करोड़ रूपये है। यही वजह है कि सरकारी बैंकों के स्टॉक में आज जबरदस्त तेजी है जबकि शेयर बाजार में गिरावट है।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.