इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 11 May, 2024|11:25|IST
ताजा खबर

राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने में सबसे पांच कंपनियां, ITC भी शामिल

Updated: digiana.com | Apr 05, 2022, 06:25 PM IST

राजनीतिक पार्टियों को चंदा देने में सबसे पांच कंपनियां, ITC भी शामिल

नई दिल्ली, कॉरपोरेट जगत से राजनीतिक दलों को हर साल करोड़ों का चंदा मिलता है। राजनीतिक दलों को चंदा देने के मामले में भारती एयरटेल की पैरेंट कंपनी भारती एंटरप्राइजेज पहले नंबर पर है। हाल ही में राजनीति में पारदर्शिता के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स द्वारा जारी एक रिपोर्ट में पॉलिटिकल चंदा देने वाली कंपनियों के नाम सामने आए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 में राजनीतिक दलों को सबसे चंदा देने के मामले में भारती इंटरप्राइजेज से जुड़ा प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट सबसे आगे रहा।
वित्त वर्ष 2019-20 की बात करें तो राजनीतिक दलों को चंदा देने वाली अग्रणी कंपनियों में भारती समूह और आईटीसी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। प्रुडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट  ने 2019-20 में राजनीतिक दलों को 247.75 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। यह ट्रस्ट 2016-17 और 2017-18 में भी चंदा देने में सबसे आगे रहा था। इन दो सालों में ट्रस्ट ने 429.42 करोड़ रुपये का चंदा सिर्फ भाजपा और कांग्रेस को दिया था. तब इसे सत्य इलेक्टोरल ट्रस्ट के नाम से जाना जाता था
 2019-20 में भी इस ट्रस्ट ने मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस को ही चंदा दिया है. इस दौरान प्रुडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से भाजपा को 216.75 करोड़ रुपये और कांग्रेस को 31 करोड़ रुपये मिले हैं। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक 2019-20 में राजनीतिक दलों को चंदा देने वाली टॉप पांच कंपनियों में कॉरपोरेट्स में आईटीसी लिमिटेड, जनकल्याण इलेक्टोरल ट्रस्ट, बीजी शिरके कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और पंचशील कॉरपोरेट पार्क प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।
किसी भी पार्टी को 20000 रुपये से अधिक चंदा देने पर दानदाता का नाम पता और पैन नंबर की जानकारी देनी होती है। इससे कम डोनेशन में डोनर के नाम का खुलासा करने की जरूरत नहीं है। राजनीतिक दल इस बारे में चुनाव आयोग को जानकारी देते हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, चंदा पाने के मामले में केंद्र में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है. वित्त वर्ष 2019-20 में टॉप-5 पार्टियों को मिलाकर 921.95 करोड़ रुपये का कॉरपोरेट चंदा मिला और इनमें से 720.40 करोड़ रुपये अकेले भाजपा को मिले।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.