नई दिल्ली, अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल डीजल के बाद अब तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब दिल्ली में 1736.50 रुपये का हो गया है। दिल्ली में पहले 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1693 रुपये थी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद दिल्ली के अलावा कोलकाता में 1805.5 रुपये, मुंबई में 1685 रुपये और चेन्नई में 1867.5 रुपये प्रति गैस सिलेंडर पहुंच गई है। कमर्शियल गैस के बढ़े दाम आज यानि 1 अक्टूबर से पूरे देश में लागू हो गए है। इस बात से साफ है कि अगर आप आज भी कमर्शियल गैस सिलेंडर लेने जाते हैं जो आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने भी 75 रुपये बढ़ी थीं। उससे पहले अगस्त में भी कीमतें 2 बार बढ़ी थीं। देखा जाए तो इंडेन के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2021 में अब तक 404.50 रुपये बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2020 तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1332 रुपये थी जो अब 9 महीनों में 1736.50 रुपये हो गई है।
हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैसे ऐसा नहीं है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत सिर्फ पहली तारीख को ही बढ़े या बदले और अगर सीएनजी, पीएनजी, कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ रही हैं तो मुमकिन है कि आने वाले दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर भी महंगा हो जाए।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...