इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 12 May, 2024|03:36|IST
ताजा खबर

अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Updated: digiana.com | Apr 01, 2022, 06:19 PM IST

 अप्रैल में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, आज 1 अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कई चीजें बदल जाती है जिससे रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो तो आपको जल्द-से-जल्द निपटा लेना चाहिए क्योंकि अप्रैल में 30 दिन में से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। महीने में सिर्फ 15 दिन ही बैंक में काम होगा।
अप्रैल 2022 में बैंकों की लंबी छुट्टियां होने वाली है। आरबीआई द्वारा जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक बैंक 15 दिन के लिए बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। चैत्र नवरात्र, महावीर जयंती, बैसाखी, बिहू, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों के कारण बैंक 15 दिन बंद रहेंगे।
ये रही अप्रैल महीने में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
1 अप्रैल, 2022 (शुक्रवार): नए महीने और फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन अधिकतर जोन में बैंकों में पब्लिक डीलिंग नहीं होगी. इसका कारण ये है कि एक अप्रैल को बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग होती है।
2 अप्रैल, 2022 (शनिवार): गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा) के अवसर पर बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर जोन में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
3 अप्रैल (रविवार): इस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहता है।
4 अप्रैल (सोमवार): सरहुल के मौके पर रांची जोन के बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी।
5 अप्रैल (मंगलवार): बाबू जगजीवन राम की जयंती के मौके पर हैदराबाद जोन के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
9 अप्रैल (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।
10 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
14 अप्रैल (गुरुवार): डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू के अवसर पर शिलांग और शिमला जोन को छोड़ अन्य सभी जोन में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
15 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू के अवसर पर जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़कर अन्य स्थानों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
16 अप्रैल (शनिवार): बोहाग बिहू की वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
17 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
21 अप्रैल (गुरुवार): गड़िया पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
23 अप्रैल (शनिवार): महीने के चौथा शनिवार को बैंकों में कामकाज नहीं होता है।
24 अप्रैल (रविवार): साप्ताहिक अवकाश।
29 अप्रैल (शुक्रवार): शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा के मौके पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।

सम्बंधित खबरें...
चॉकलेट बिजनेस में मुकेश अंबानी की एंट्री, खरीदी एक और कंपनी
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:51 PM IST ]

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...

अंबानी परिवार में जल्द गूंजेगी शहनाई, अनंत अंबानी का हुआ रोका...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 06:10 PM IST ]

नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...

जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 03:03 PM IST ]

नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...

 ICICI बैंक लोन केस में वीडियोकॉन के मालिक वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...

IMF का अनुमान, इस वित्त वर्ष 6.8 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा भारत
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:21 PM IST ]

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.