नई दिल्ली, नया वित्त वर्ष शुरू होते ही आम आदमी को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बाद अब तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के दाम में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। हालांकि ये दाम 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए बढ़ाए गए हैं। कीमतों में हुए बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत अब 2,253 रुपये हो गई है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद कोलकाता में यही सिलेंडर अब 2,351 रुपये का, मुंबई में 2,205 रुपये का और चेन्नई में 2,406 रुपये का हो गया है। इससे पहले सरकार ने 1 मार्च 2022 को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी जबकि 22 मार्च को जब सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। तब इसे 9 रुपये सस्ता किया गया था।
वहीं, अक्टूबर 2021 से एक फरवरी 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 170 रुपये बढ़े हैं। दिल्ली में 1 अक्टूबर को कामर्शिय सिलेंडर का दाम 1736 रुपये था। नवंबर 2021 में यह 2000 का हुआ और दिसंबर 2021 में 2101 रुपये का हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हुआ और फरवरी 2022 को और सस्ता होकर 1907 रुपये पर आ गया। इसके बाद 1 अप्रैल 2022 को यह 2253 रुपये पर पहुंच गया।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका 22 मार्च से लगना शुरू हुआ था। 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की झोली में एक और कंपनी गिरने वाली है। उनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज...
नई दिल्ली: अंबानी परिवार में फिर खुशियां आई है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत...
नई दिल्ली: साल 2022 खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से नए साल यानी 2023 की शुरुआत हो जाएगी। नए साल के पहले महीने जनवरी में अगर...
नई दिल्ली: बैंक लोन फ्रॉड केस में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए णुगोपाल धूत को गिरफ्तार किया...
नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...