इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 08 May, 2024|04:27|IST
ताजा खबर

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA का समर्थन करेगी BSP, मायावती ने किया ऐलान

Updated: digiana.com | Aug 03, 2022, 12:08 PM IST

 उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA का समर्थन करेगी BSP, मायावती ने किया ऐलान

नई दिल्ली, उप राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों के समर्थन पर राजनीतिक दल अपनी स्थिति साफ करते जा रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने ऐलान किया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को बसपा अपना समर्थन देगी। उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 6 अगस्त को होना है। इस पद के लिए विपक्ष ने मार्गेट अल्वा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
मायावती ने ट्वीट कर कहा सर्वविदित है कि देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में सत्ता व विपक्ष के बीच आम सहमति ना बनने की वजह से ही इसके लिए फिर अन्ततः चुनाव हुआ। अब ठीक वही स्थिति बनने के कारण उपराष्ट्रपति पद के लिए भी दिनांक 6 अगस्त को चुनाव होने जा रहा है। बीएसपी ने ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में भी व्यापक जनहित व अपनी मूवमेन्ट को भी ध्यान में रखकर जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने का फैसला किया है तथा जिसकी मैं आज औपचारिक रूप से घोषणा भी कर रही हूं।
उप राष्ट्रपति का पद देश का दूसरा सबसे बड़ा संवैधानिक पद होता है। उप राष्ट्रपति पद के चुनाव में लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्य मतदान करते हैं। इस चुनाव में मनोनीत सदस्यों को भी वोटिंग करने का अधिकार होता है। उप राष्ट्रपति चुनाव में विधानसभा एवं विधानपरिषद के सदस्य मतदान नहीं करते हैं। इस चुनाव में कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, माकपा, भाकपा, टीआरएस, सपा, राजद, जेएमएम सहित विपक्ष की करीब 17 पार्टियां अल्वा का समर्थन कर रही हैं। जबकि एनडीए उम्मीदवार धनखड़ के समर्थन में भाजपा सहित 20 दल हैं।
उपराष्ट्रपति पद के लिए 6 अगस्त को वोटिंग है। एनडीए ने जहां जगदीप धनखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं विपक्ष की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा मैदान में हैं। एनडीए उम्मीदवार धनखड़ को अब तक भाजपा, जेडीयू, अपना दल, बीजेडी, एआईएडीएमके, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी जैसे दलों का समर्थन मिला है।जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को कांग्रेस, सपा और वाम दलों का समर्थन है।

सम्बंधित खबरें...
गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को किया गया सुपुर्द - ए - खाक
[ Posted On digiana.com | Apr 16, 2023, 10:03 PM IST ]

प्रयागराजः माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया...

गैंगस्टर अतीक के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर, शूटर गुलाम...
[ Posted On digiana.com | Apr 13, 2023, 01:54 PM IST ]

झांसीः उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने मार गिराया। एनकाउंटर...

यूपी सरकार को हाई कोर्ट से झटका, बिना OBC आरक्षण निकाय चुनाव...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:04 PM IST ]

लखनऊ: उत्तCर प्रदेश निकाय चुनावों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आ गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को झटका...

देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनेंगी सानिया मिर्जा,...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 10:58 AM IST ]

मिर्जापुर: हौसला जब ऊंची उड़ान भरने का हो तो मंजिल कितनी भी ऊंचाई पर हो, इसकी परवाह नही होती है। कुछ ऐसा ही कारनामा मिर्ज़ापुर...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.