इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|15:31|IST
ताजा खबर

कोरोना का साइड इफेक्ट, उज्जैन में एक माह में डेढ़ हजार नए मरीज

Updated: digiana.com | Jul 27, 2021, 04:54 PM IST

कोरोना का साइड इफेक्ट, उज्जैन में एक माह में डेढ़ हजार नए मरीज

उज्जैन, उज्जैन में एक माह में डेढ़ हजार मनोरोगी बढ़े है। पहले की तुलना में मरीज दोगुना हुए कोरोना के साइड इफेक्ट अब भी सामने आ रहे हैं। कोरोना से ठीक हो चुके मरीज के साथ में उनके परिवार के सदस्य और वे लोग भी जिन्हें कोरोना का संक्रमण तो नहीं हुआ लेकिन व्यापार नहीं चलने, आर्थिक परेशानी या कोरोना काल में अपने दोस्त या रिश्तेदार को खो दिया हो, वे भी मनोरोग के शिकार हो रहे हैं। दूसरी लहर के बाद मनोरोगी बढ़े हैं।
 जिला अस्पताल में पिछले एक माह में ही 1560 मरीज पहुंच चुके हैं, जिनमें पुरूषों से ज्यादा महिलाएं हैं। अप्रैल-मई के बाद से जिला अस्पताल की मनोरोग ओपीडी में 60 से 65 मरीज हर रोज आ रहे हैं। मनोरोग चिकित्सक बताते हैं कि रोजाना आने वाले मरीजों में बड़ी संख्या उन लोगों की हैं जिनमें दूसरी बीमारियों का डर बना हुआ है। मरीज फोबिया का शिकार भी हो रहे हैं। इसके चलते मरीजों की मानसिक स्थिति बिगड़ रही है।
मरीज अवसाद में जा रहे हैं, उन्हें घबराहट-बेचैनी की शिकायत पाई जा रही है। लॉकडाउन में व्यवसाय का बंद होना भी एक कारण विशेषज्ञों ने केस स्टडी में पाया है कि कोरोना में दोस्त या रिश्तेदार से नहीं मिल पाना, व्यवसाय बंद होना, नौकरी प्रभावित होना और अपनों को खो देना, यह मनोरोगी बढ़ने के कारण रहे हैं। नींद नहीं आना, सिर दर्द और चक्कर, भय बना रहना, नकारात्मक विचार, हमेशा कुछ बुरा होने का एहसास होने वाले मरीज ज्यादा पाए जा रहे हैं।
नए मरीज बढ़ने के साथ रोज करीब 70 ऐसे मरीज पहले से हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं, जिनका पहले से इलाज चल रहा है। पहले रोज 30 से 35 मरीज 50+ के पहुंचते थे, अब 60 से 65 लोग हर उम्र के आ रहे है। योग, प्राणायाम व व्यायाम रोज करें, बीमारी से बचें योगा व प्राणायाम या व्यायाम नियमित रूप से करें। घर पर भी रहें तो खाली नहीं बैठे, अपनी पसंद के कार्य करते रहे। गाने सुने, डांस करें, किताबें पढ़े, पौधों की देखभाल करें और घर के कार्यों में सहयोग करें। परिवार के साथ में ज्यादा समय गुजारे, जिससे की आत्मविश्वास बढ़ेगा।
परिवार के लोग मरीज को अकेला नहीं छोड़े, एक सदस्य तो उनके साथ ही रहें। करीबी काे खाेने का भी गम ऐसे लोग भी इस बीमारी से ग्रसीत हो रहे हैं जिन्होंनों कोरोना काल में अपने करीबी दोस्त या रिश्तेदार को खो दिया हो। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 60 से 65 मरीज आ रहे हैं। - डॉ. विनित अग्रवाल, मनोरोग चिकित्सक शहर में डायबिटीज के भी चार हजार से ज्यादा मरीज बढ़ गए कोरोना की दूसरी लहर में ऐसे मरीज जिन्हें पहले से शुगर थी, उनमें शुगर लेवल बढ़कर 350 से 450 तक पहुंच गया और जिन मरीजों में शुगर पहले कभी नहीं थी, उन्हें भी शुगर हो गई। करोना की दूसरी लहर में स्टेरॉयड का ज्यादा उपयोग कोविड मरीजों के इलाज में करने से शुगर लेवल बढ़ा है।
 4065 मरीजों में शुगर होना पाई गई है। जिनमें 15 से 20 प्रतिशत युवा हैं। जिले में करीब 70 हजार मरीज शुगर के थे जो बढ़कर 74065 हो गए हैं। दवाइयों के ज्यादा उपयोग होने से हार्ट के 15 प्रतिशत तक मरीज बढ़ गए हैं। कोविड व डायबिटीज विशेषज्ञों ने रिसर्च में पाया कि कोरोना की दूसरी लहर में स्टेरॉइड का उपयोग ज्यादा हुआ है। मरीजों मे ऑटोइम्यून प्रतिक्रिया होती है जो डायबिटीज को ट्रिगर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना का लाइन ऑफ ट्रीटमेंट स्टीरॉयड इंजेक्शन या टेबलेट है, जिसे मरीजों को दी जा रही है। मरीजों में शुगर लेवल बड़ा है। मरीजों पर ये भी असर मरीजों में शुगर बढ़ने से दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ गया। आंखों का लाल होना व यूरीन डार्क हो जाने जैसी परेशानी भी हो रही है। लीवर व किडनी पर असर, इंफेक्शन का खतरा। ब्लड में हाई स्तर का ब्लूरिविन की शिकायत सामने आ रही है। सांस फूलना व थकान भी बनी हुई

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.