लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से 2024 का चुनाव लड़ेंगे। दरअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम के दौरान सवाल के प्रतिउत्तर में ये बात कही। गौरतलब है कि अखिलेश यादव के सियासी सफर की शुरुआत भी खुशबू के शहर से हुई थी, जिसके बाद एक फिर अखिलेश कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि क्या लोकसभा 2024 में आप खुद आएंगे तो अखिलेश ने कहा, 'क्या करें खाली बैठें, हमारा काम ही चुनाव लड़ना है।चुनाव लड़ेंगे.. जहां पहला चुनाव लड़े वहां फिर चुनाव लड़ेंगे।' अखिलेश का यह संकेत इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि 2022 विधानसभा चुनाव में सपा को हार का सामना करना पड़ा।
अखिलेश यादव ने अपना राजनीतिक सफर कन्नौज लोकसभा सीट से किया था, जहां से साल 2000 में उपचुनाव में सासंद चुने गए थे. इसके बाद 2004 में दोबारा और 2009 में तीसरी बार लोकसभा सांसद चुने गए थे. साल 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए थे, जिसके बाद कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। कन्नौज सीट से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव 2012 में निर्विरोध सांसद चुनी गई थीं और 2014 में दोबारा से जीत दर्ज की, लेकिन 2019 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट को सपा के हाथों से छीन लिया था।
कन्नौज लोकसभा सीट को बीजेपी के हाथों से 2024 के चुनाव में छीनने के लिए खुद मैदान में एक बार फिर से उतरने का ऐलान कर दिया है। 2019 में कन्नौज संसदीय सीट को बीजेपी के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर कमल खिलाया था, जिसे दोबारा से हासिल करने के लिए अखिलेश मैदान ने खुद रण में उतरने का ऐलान किया है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...