इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|15:02|IST
ताजा खबर

IPL से पहले खिलाड़ियों की मस्ती, डेल स्टेन पर चढ़ा पुष्पा का रंग

Updated: digiana.com | Mar 21, 2022, 12:25 PM IST

IPL से पहले खिलाड़ियों की मस्ती, डेल स्टेन पर चढ़ा पुष्पा का रंग

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग  2022 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और सभी टीमें एक्शन के लिए तैयार हैं। आईपीएल के लिए जहां सभी खिलाड़ी मैदान पर खूब पसीना बहा रहे हैं, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी सभी चिंताओं से मुक्त होकर जमकर मस्ती-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं। केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम ने हाल ही में एड शूट करवाया है जिसमें साउथ अफ्रीका के लीजेंड बॉलर डेल स्टेन की मस्ती दिखाई दे रही है।
 20 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर फोटोशूट का Behind The Seen वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केन विलियमसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, अभिषेक शर्मा, डेल स्टेन और राहुल त्रिपाठी समेत कई खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ को डांस और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।
डेल स्टेन यहां पर साउथ फिल्म पुष्पा का फेमस स्टेप करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं जिसमें वह एक्टर अल्लू अर्जुन की तरह अपने हाथ को मुंह पर घुमाते हैं। इस बार सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच 29 मार्च को शाम 7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा।  डेल स्टेन इस बार सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच बने हैं।
अगर पिछले सीज़न की बात करें तो हैदराबाद के लिए वो सीज़न किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम ना सिर्फ प्वॉइंट्स टेबल में फिसड्डी साबित हुई बल्कि विवादों नेभी इस टीम की मुश्किलों को बढ़ाने का काम किया। इस साल की शुरुआत भी हैदराबाद के लिए खराब रही क्योंकि सहायक कोच साइमन कैटिच ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफा देने की वजह ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों से नाखुश होना था।
डेल स्टेन ने भी आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में कुल 95 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 97 विकेट लिए हैं। आईपीएल में डेल स्टेन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। s

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.