इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|21:11|IST
ताजा खबर

MCC ने क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव, बॉल पर थूक लगाने पर बैन

Updated: digiana.com | Mar 09, 2022, 06:20 PM IST

 MCC ने क्रिकेट के नियमों में किया बदलाव, बॉल पर थूक लगाने पर बैन

नई दिल्ली, इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए नियम बनाने का काम मेरिलबोन क्रिकेट क्लब यानी एमसीसी का है। एमसीसी के सुझावों के आधार पर ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी नियम लागू करती है। मेरिलबोन क्रिकेट क्लब द्वारा नए नियमों का ऐलान किया गया है जो 1 अक्टूबर 2022 से लागू किए जाएँगे। अब क्रिकेट बॉल पर थूक का इस्तेमाल करना हमेशा के लिए बैन हो गया है, साथ ही कैच को लेकर भी नियम बदले हैं।
बदले गए नियमों के मुताबिक़ अगर ओवर की शुरुआत 5 गेंद पर बल्लेबाज कैच आउट होता है तो नया बल्लेबाज स्ट्राइक लेगा। अब बल्लेबाज क्रॉस भी करता है तो भी नया बल्लेबाज ही स्ट्राइक लेगा। वहीं अगर ओवर की अंतिम गेंद पर विकेट गिरता है तो दूसरे छोर का बल्लेबाज अगली ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेगा। पिछले साल इंग्लैंड के नए टूर्नामेंट द हंड्रेड में यह नियम लागू हुआ था।
अगर मैदान पर कोई व्यक्ति या जानवर एंट्री कर लेता है तो उसको डेड बॉल ही घोषित कर दिया जाएगा। पहले ऐसा होने पर खेल होता रहता था या फिर उसे कुछ देर के लिए रोक दिया जाता था। इसके अलावा अगर फील्डिंग टीम का कोई फील्डर खेल के दौरान तय फील्डिंग से अलग जगह जाता है और व्यवधान पैदा करता है तो पहले उसे डेड बॉल घोषित कर दी जाती थी। लेकिन अब फील्डिंग टीम को ऐसा करना भारी पड़ेगा क्योंकि ऐसा करने पर 5 रनों की पेनाल्टी लगाई जाएगी।
कोरोना के बाद क्रिकेट के नियमों में कुछ बदलाव किए गए थे, जिसमें गेंद पर थूक लगाने को बैन करना भी शामिल था। अभी गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए सिर्फ पसीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंद पर थूक नहीं लगाने का नियम अस्थाई रूप से लाया गया था। अब इसे स्थाई किया जाएगा। थूक का उपयोग उसी तरह का माना जाएगा जैसा गेंद की स्थिति को बदलने के किसी अन्य अनुचित तरीके को माना जाता है। एमसीसी की तरफ से बताया गया कि रिसर्च में पता चला है कि पसीना और थूक जैसा ही काम करता है।
अगर बॉल पिच से बाहर लैंड करती है अब अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलेगा तो उसका या बल्ले का कुछ हिस्सा पिच पर रहना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तब अंपायर के पास इसे डेड बॉल घोषित करने का अधिकार होगा। इसके अलावा अगर कोई भी बॉल बल्लेबाज को  पिच से बाहर निकलने के लिए मजबूर करती है, तो वह भी नो बॉल होगी।
वाइड को लेकर भी चीज़ें अब बदल गई हैं। बल्लेबाज अगर कोई इनोवेटिव शॉट खेलने के लिए अपने स्टांस में बदलाव करता है और बॉलर उसका पीछा करने के लिए बॉल इधर-उधर डालता है तो बल्लेबाज की पॉजिशन के हिसाब से ही वाइड नापी जाएगी ना कि स्टम्प की दूरी के हिसाब से।

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.