इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|17:50|IST
ताजा खबर

'पूरी तैयारी है, अब अपनी बारी है', लखनऊ सुपर जायंट्स ने जर्सी के साथ लॉन्च किया थीम सॉंग

Updated: digiana.com | Mar 23, 2022, 01:20 PM IST

 'पूरी तैयारी है, अब अपनी बारी है',  लखनऊ सुपर जायंट्स ने जर्सी के साथ लॉन्च किया थीम सॉंग

नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के शुरू होने से पहले लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीजन के लिए अपनी जर्सी और टीम एंथम रिलीज कर दिया है। लखनऊ टीम की नई जर्सी में हल्के आसमानी रंग का इस्तेमाल किया है जो आईपीएल में पहली बार हो रहा है। इसे युवा डिजाइनर कुणाल रावल ने डिजाइन किया है। थीम सॉन्ग को बादशाह ने गाया है और कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने सोशल मीडिया पर जर्सी और थीम सॉन्ग को शेयर किया है। वीडियो में टीम के कप्तान केएल राहुल सबसे पहले इस जर्सी में दिखाई देते हैं। बादशाह भी टीम जर्सी पहने गाते और डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने के बोल हैं, पूरी तैयारी है अब अपनी बारी है। वीडियो में नाचते-गाते दिख रहे सभी लोग टीम की जर्सी के रंग में रंगे हुए नजर आते हैं।
लखनऊ की जर्सी का फैन्स को लंबे समय से इंतजार था। हालांकि फैन्स को लखनऊ की प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहनी गई जर्सी से अंदाजा हो गया था कि लखनऊ की जर्सी का रंग सभी टीमों से काफी अलग रहने वाला है। लखनऊ ने अपनी जर्सी के लिए फैन्स को एक लंबा इंतजार करवाया।अब सभी टीमों ने लीग के लिए अपनी जर्सी का ऐलान कर दिया है।
इस अवसर पर लखनऊ सुपरजायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने टीम की हलके आसमानी रंग की जर्सी पर गरुड़ के प्रतीक चिन्ह का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी 'अपनी उड़ान भरने के लिए तैयार' है। उन्होंने कहा कि वह मानते है कि सफलता सही काम के लिए सही लोगों का चयन पर निर्भर करती है।
लखनऊ अपने पहले इंडियन प्रीमियर लीग सीजन की शुरुआत दूसरी नई टीम गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबले से करेगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 28 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात की टीम ने अपनी जर्सी कुछ दिनों पहले लॉन्च की है।

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.