नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इसे पहले सभी टीमों का मुंबई पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच लीग शुरू होने से पहले बड़ी खबर सामने आ रही है जो नया विवाद खड़ा कर सकती है। मुंबई में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स की टीम बस पर हमला किया गया। इस मामले में 5-6 अज्ञात लोगों के ऊपर FIR दर्ज कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक़ कुछ अज्ञात लोगों ने पार्किंग में खड़ी दिल्ली कैपिटल्स की बस पर हमला किया और तोड़फोड़ की। कोविड के चलते आईपीएल के मैच महाराष्ट्र में मुंबई एरिया के आसपास ही आयोजित किए जाने हैं। दिल्ली कैपिटल्स को पहला मुकाबला ब्रेबॉर्न स्टेडियम में खेलना है जो 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाएगा।
मुंबई के तीन अलग-अलग स्टेडियम में आईपीएल के कुल 55 लीग मैच खेले जाएंगे। यहां सीसीआई, डीवाई पाटिल और वॉनखेड़े मैदान में ये मैच होने हैं। उससे पहले मुंबई के अलग-अलग होटल में सभी टीमें इकट्ठा हो गई हैं।
अगर दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम का पहला मैच 27 मार्च को खेला जाना है जो मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही होगा।दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है। जबकि मुंबई इंडियंस पांच बार की आईपीएल चैम्पियन है।
हाल ही में दिल्ली की टीम ने शेन वॉटसन को अपने सहायक कोच के तौर पर नियुक्त किया है। टीम के हेड कोच लीजेंडरी रिकी पोंटिंग हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डेविड वार्नर को भी रिटेन किया हुआ है। टीम के गेंदबाज कोच अजीत अगरकर होंगे।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...