इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 27 April, 2024|01:11|IST
ताजा खबर

ठंड में रूखी और बेजान त्वचा से पाए मुक्ति, इन चीजों के इस्तेमाल से आएगा ग्लो

Updated: digiana.com | Nov 22, 2021, 05:59 PM IST

 ठंड में रूखी और बेजान त्वचा से पाए मुक्ति, इन चीजों के इस्तेमाल से आएगा ग्लो

नई दिल्ली, सर्दियां अब पूरे शबाब पर हैं. ठंड से बचने के लिए लोग खुद को गर्म कपड़ों से तो पैक कर लेते हैं लेकिन इस मौसम में स्किन की केयर करना बड़ी समस्यां बन जाती है। ठंड के मौसम में ज्यादातर लोगों को रूखी त्वचा की शिकायत होती है। इस मौसम में हवा में नमी बेहद कम होती है और यही शुष्क हवा हमारी त्वचा से भी नमी छीन लेती है। इसलिए सर्दियों में हमें अपने स्किन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। कुछ आसान तरीकों से हम अपनी स्किल को मुलायम और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
ड्राई त्वचा के लिए दूध की मलाई
फटी त्वचा को ठीक करने के लिए दूध की मलाई एक बेहतर विकल्प है। रात में सोने से पहले चेहरे पर मलाई लगाकर थोड़ी देर तक मसाज करें। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और मलाई त्वचा पर एक लेयर तैयार कर देती है, जो इसे फटने से बचाती है। साथ ही त्वचा फटने से होने वाली जलन भी मलाई लगाने से शांत हो सकती है।
स्किन को मॉइस्चराइज करें
सर्दियों में चमकती त्वचा पाने के लिए सबसे जरूरी चीज है इसे मॉइस्चराइज करना। ये स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और नेचुरल ऑयल को बनाए रखता है। इससे स्किन की नमी बरकरार रहती है। इसके लिए आप नारियल का तेल, अरंडी का तेल, जैतून का तेल, छाछ और खीरे से बने जैसे नेचुरल मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं।
शहद
रूखी त्वचा के इलाज के लिए शहद एक आदर्श विकल्प है। इसमें कई विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और इसमें रोगाणुरोधी और जीवाणुरोधी गुण होते हैं और इसे सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है। आप इसे फेस मास्क की तरह लगा सकते हैं और गुनगुने पानी से धो सकते हैं। त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए ओटमील के साथ शहद का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गुनगुने पानी से चेहरा धोएं
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों को आराम मिलता है लेकिन स्किन के लिए गर्म पानी बहुत नुकसानदायक होता है। चेहर को गर्म पानी से धोने से स्किन रूखी और पपड़ीदार हो जाती है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है गर्म पानी से चेहरा बिल्कुल भी ना धोएं। अगर आप ठंडे पानी से चेहरा नहीं धो सकते तो इस मौसम में गुनगुने पानी से चेहरा धोना बेहतर रहेगा।
रात में स्किन का रखें ख्याल
अगर आपको हेल्दी स्किन की ख्वाहिश है तो रात में इसकी केयर करना ना भूलें। सोने से पहले स्किन को डीप मॉइस्चराइज करें। रात के 7-8 घंटे में ये मॉइस्चराइज स्किन पर काम करता है जिसकी वजह से अगले दिन सुबह स्किन में चमक आ जाती है।

सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

 कोरोना के बाद दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दी दस्तक, दक्षिण...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 02:52 PM IST ]

नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल का रिजल्ट, ऐसे करें...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 01:42 PM IST ]

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...

 800 रुपये में लगेगी कोरोना की नोजल वैक्सीन, कोविन प्लेटफॉर्म...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:49 PM IST ]

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...

 टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की एग्जाम
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 12:24 PM IST ]

जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.