इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 06 May, 2024|04:47|IST
ताजा खबर

पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, करमदी रोड़ पर सनसनीखेज वारदात

Updated: digiana.com | Jul 04, 2021, 12:35 PM IST

पत्नी के प्रेमी को उतारा मौत के घाट, करमदी रोड़ पर सनसनीखेज वारदात

रतलाम, माणकचौक थाना क्षेत्र के करमदी रोड स्थित आदिनाथ कालोनी में देर रात 2 बजे के आस पास एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच विवाद हो गया, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों के बीच मारपीट हुई और पति ने चाकू मारकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी । घटना में आरोपित पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के अनुसार घायल 45 वर्षीय शैलेंद्रसिंह चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी आदिनाथ कालोनी की पत्नी तथा 30 वर्षीय जितेंद्र खत्री पुत्र राजेन्द्र खत्री (पंजाबी) निवासी इंद्रलोक नगर के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मकान शैलेन्द्र की पत्नी यागिनी के नाम है। पिछले रविवार उनके बीच बातचीत हुई थी कि रजिस्ट्री शैलेन्द्र के नाम कर दें। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जितेंद्र एक लाख रुपये लेकर शैलेन्द्र के घर गया था, वहां उनके बीच विवाद व हाथापाई हुई।
थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि हाथापाई के दौरान आरोपित शैलेन्द्र ने जितेंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी पीठ, पेट व गर्दन के पीछे चोट आई। चाकू से बुरी तरह वार करने पर चाकू जितेंद की गर्दन के पीछे फंस गया। वह चिल्लाते हुए कुछ दूर दौड़कर अपने चचेरे भाई सुशील खत्री के घर के पास पहुंचा। जितेंद्र को चाकू गर्दन में धंसी हालत में कार से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, चाकू लगने से आरोपित शैलेन्द्र भी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्बंधित खबरें...
अंधविश्वास से मासूम का इलाज, उल्टी-दस्त होने पर गर्म सरिये...
[ Posted On digiana.com | Jul 08, 2022, 05:12 PM IST ]

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, सड़क...
[ Posted On digiana.com | Mar 09, 2022, 04:45 PM IST ]

रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, खा रहे थे कीड़े, संक्रमण बढ़ने से...
[ Posted On digiana.com | Mar 01, 2022, 06:36 PM IST ]

रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की नई पहल, शादी समारोह में लगेगा...
[ Posted On digiana.com | Nov 15, 2021, 12:59 PM IST ]

रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में रात 12 बजे होगा उत्सव, नहीं...
[ Posted On digiana.com | Aug 30, 2021, 01:00 PM IST ]

रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.