रतलाम, शहर भर में आम जनता बखूबी जान रही है के कि इस समय स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की हालत केवल "थोथा चणा बाजे घणा" वाली है। शहर में अधिकारी आँकड़ो का खेल करते हुए शहर में विकास कार्यो की भरमार व अपने होने का अहसास दिलाते रहते हैं। मगर हक़ीक़त कुछ और ही है।
एक ऐसा ही विषय इस समय सभी को खटक रहा है और वह है आवारा विचरण करने वाले पशु। जिन्हें उनके मालिक निगम की उदासीनता के चलते बेख़ौफ़ हो कर छोड़ देते है। दरअसल रोजाना निगम द्वारा आँकड़ो के रूप में पशुओ को पकड़ कर गौशाला भेजने की बात की जाती है।
शुक्रवार तक में जारी आँकड़ो के अनुसार 1054 मवेशियों को पकड़कर नगर के बाहर की गौशालाओं में भेजा गया मग़र जब शहर की सड़कों पर आप या कोई भी निकलेगा तो वह इन आंकड़ों को महज़ एक मजाक ही समझेगा। क्योकि शहर की मुख्य सड़कों के हाल जस के तस ही है।
पिछले 4-5 माह से ऐसे आँकड़े देने के बाद भी कोई फ़र्क नहीं पड़ा है। आपको सड़को पर बेपरवाह पशु चरते व लड़ते मिल जाएँगे। स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी. सिंह पर ना जाने क्यों ऐसी दयादृष्टि बनी हुई है कि लाख लापरवाही उजागर हो जाने के बाद भी उनके ऊपर कोई प्रश्न खड़ा नहीं होता है।
ऐसे हालातो में निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया का प्रभाव निगम अधिकारियों के साथ ही छोटे कर्मचारियों पर भी शून्य नजर आता है। क्योंकि निगम आयुक्त की फ़टकार व उचित कार्रवाई के बाद भी निगम के विभागिय अधिकारी व कर्मचारी सुस्त व लापरवाह प्रवत्ति से बाहर नहीं आ रहे है। निगम कर्मियों व अधिकारियों में इंदौर शहर की तर्ज पर अगर बदलाव आ जाए तो बात बने।
रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...
रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...
रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...
रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...
रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...