इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 15 May, 2024|12:58|IST
ताजा खबर

पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद प्रशासन सख्त, धारा 144 लागू

Updated: digiana.com | Aug 23, 2022, 10:03 AM IST

 पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बाद प्रशासन सख्त, धारा 144 लागू

पटना, पटना में शिक्षक भर्ती को लेकर चल रहे उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में तीन दिन के लिए धारा 144 लागू कर दी है। इसमें डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, बेली रोड और बोरिंग रोड के इलाके आएंगे। इस दौरान धरने के लिए तय जगह गर्दनीबाग को छोड़कर पटना सदर अनुमंडल के किसी अन्य इलाके में धरना, प्रदर्शन या जुलूस की अनुमति नहीं दी गई है।
पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि अगले 3 दिनों तक 23 से 25 अगस्त तक राजधानी पटना में धारा 144 लागू रहेगा। धरने के लिए पहले से तय स्थान गर्दनीबाग को छोड़कर पटना सदर अनुमंडल के किसी अन्य इलाके में धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।  गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, बेली रोड, बोरिंग रोड इत्यादि जगहों पर धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है।
दरअसल, बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने और सातवें चरण की शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर पूरे बिहार से राजधानी पटना पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी सोमवार को डाक बंगला चौराहा पर बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने इन अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज किया। पुलिस के बल प्रयोग में कई अभ्यर्थियों को चोटें भी आईं हैं।
 बिहार पुलिस के इस लाठीचार्ज के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि किस बेरहमी से पुलिस ने इन प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को पीटा है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान ADM लॉ एंड ऑर्डर के के सिंह ने भी प्रदर्शनकारियों को जमकर पीटा।
एडीएम की इस हरकत को लेकर तेजस्वी यादव ने सफाई जारी की है। उन्होंने कहा है कि पटना में लाठीचार्ज प्रदर्शनकारी छात्रों को नियंत्रित करने के लिए किया गया। इसमें एडीएम को भी छात्रों पर लाठी भांजते देखा गया। इस घटना को लेकर इंक्वायरी कमेटी बिठाई गई है। अगर एडीएम दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  







सम्बंधित खबरें...
 चीनी महिला ने दलाई लामा को धमकी, पुलिस ने बढ़ाई बोधगया की सुरक्षा
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 04:39 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान बुद्ध की ज्ञान की धरती बोधगया में दलाई लामा के आने के साथ ही चीन की एक महिला ने कदम रखा है। वह संदिग्ध...

 बोधगया में कोरोना ब्लास्ट, 11 विदेशी नागरिक निकले संक्रमित
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:04 PM IST ]

पटना: एक तरफ बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट की स्थिति है. तो वहीं, बोधगया में आयोजित बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा के टीचिंग...

 मोतिहारी चिमनी ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत, पीएम ने किया दो-दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 03:09 PM IST ]

बिहार: मोतिहारी के रामगढ़वा थाना इलाके में एक ईंट भट्टे की चिमनी में अचानक विस्फोट हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई  जबकि...

RJD नेता ने भारत को मुसलमानों के लिए बताया असुरक्षित, बच्चों...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 05:25 PM IST ]

पटना: देश में मुसलमानों को स्थिति को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। कभी जनसंख्या को लेकर तो कभी सुरक्षा को लेकर इस बार...

 शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, छापेमारी करने...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 12:52 PM IST ]

बगहा: बिहार में शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि पुलिस पर ही हमला कर दे रहे हैं। छपरा जिले में बीते दिनों जहरीली...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.